घरेलू विमानन कंपनी गोएयर ने हवाई यात्रियों को सस्ते हवाई सफर का तोहफा दिया है. कंपनी ने दिल्ली, कोच्चि और बेंगलुरु सहित सात शहरों के लिए शुरू की गई पेशकश में एक तरफ यात्रा का शुरुआती किराया 312 रुपये रखा है.

विमानन कंपनी ने अपने बयान में कहा कि इस पेशकश के तहत टिकट बुकिंग आज 24 नवंबर से लेकर 29 नवंबर तक चलेगी. इससे एक दिसंबर से अगले साल 28 अक्तूबर के बीच यात्रा की जा सकती है. टिकट की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जाएगी.

वाडिया समूह द्वारा संचालित विमानन कंपनी ने विशेष बिक्री पेशकश से अपने मुख्यालय मुंबई को बाहर रखा है. इस विशेष पेशकश के तहत टिकट किराये में कर शामिल नहीं है. कंपनी ने कहा कि यह विशेष किराया नई दिल्ली, कोच्चि, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, अहमदाबाद और लखन मार्ग पर उपलब्ध है.


डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare.com के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

Post a Comment

Powered by Blogger.