14 का बच्‍चा नहीं प्रोफेसर, मैथ पढ़ाते हैं इस यूनिवर्सिटी में जन

14 साल की उम्र में आप क्‍या करते थे। जरूर मैथ को समझने की कोशिश करते होंगे पर समझ नहीं आती होगी उस उम्र में एक लड़का यूनीवर्सिटी में मैथ का प्रोफेसर है। सुन कर आप भी चौंक गए ना।
1- यशा एस्‍ले की उम्र 14 साल है। यशा ब्रिटेन के सबसे यंग इंटेलीजेंट माइंड में से एक हैं। यशा ब्रिटेन की लीसेस्टर विश्वविद्यालय में डिग्री होल्‍डर है। वो मैथ का ट्यूशन भी देते हैं। ब्रिटेन के इतिहास में वो सबसे यंग स्‍टूडेंट और सबसे यंगेस्‍ट कर्मचारी हैं। यशा ने 13 साल की उम्र में कई लोगों को पछाड़कर इंटरव्‍यू दिया और वो सिलेक्‍ट भी हो गए। 
 
2- लीसेस्‍टर सिटी काउंसिल को यूनीवर्सिटी के एडमिन स्‍टाफ ने स्‍पेशल परमीशन ली क्‍योंकि वो सबसे युवा कर्मचारी हैं। यशा छात्रों के लिए ट्यूशन क्‍लास भी चलाते हैं। जिन छात्रों को मैथ के लेक्‍चर में समस्‍या होती है वह यशा से ट्यूशन लेते हैं। यशा कहते हैं कि मैं अपनी जिंदगी का सबसे बेहतरीन वक्‍त जी रहा हूं। मुझे यूनीवर्सिटी जाना पसंद है। नये छात्रों की हेल्‍प करने में मुझे बहुत मजा आता है। 
 
3- यशा कहते हैं कि अब मुझे और स्‍कूल की यूनीफार्म नहीं पहननी पड़ती है। यशा को ह्यूमन कैलकुलेटर कहा जाता है। वो अपना कोर्स पूरा करने के बाद पीएचडी करने की तैयार कर रहे हैं। यश ने स्‍टेट प्राइमरी स्‍कूल में पढ़ाई के बाद 2014 में 12 साल की उम्र में उन्‍होंने अपनी मैथ की डिग्री की पढ़ाई शुरु कर दी थी। वो विश्‍व के पहले बच्‍चे हैं जिन्‍हें मैथ में एक लेवल स्‍कोरिंग की गई है। 
 
4- उन्‍हें छह में से 2 पपरों में 100 और 99 प्रतिशत मार्क्‍स मिले जब वो सिर्फ 8 साल के थे। उन्‍होंने मैथ और स्‍टेटिक्‍स के 9 और 10 लेवल पार कर लिए हैं। 6 साल प्राइमरी में पढ़ाई पूरी करने के बाद वो सीधे यूनीवर्सिटी गए। यशा का मानना है कि मैथ ही साइंस है। सिर्फ यहां आप ये प्रूव कर सकते हैं कि आप जो भी कह रहे हैं वो सही है। यशा के पिता को उनपर गर्व है। उनके पिता कहते हैं कि जब में हर रोज उसे यूनीवर्सिटी लेकर जाता हूं तो मुझे बहुत फक्र महूसूस होता है।

Post a Comment

Powered by Blogger.