नया नम्बर लेने के बाद अब तक आप भी अपने कॉन्टेक्ट्स को 'This is my new number' का मेसेज ज़रूर भेजते होंगे, लेकिन अब ऐसा करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी. WhatsApp का बीटा वर्ज़न आपके लिए ये काम खुद ही कर देगा. जब आप फ़ोन नम्बर बदलेंगे, तो नया WhatsApp आपके कॉन्टेक्ट्स को नोटिफ़ाई कर देगा.
WhatsApp beta for Windows Phone 2.17.130: new change number feature, to notify your contacts about your new number (DISABLED BY DEFAULT)
WhatsApp के नये App का साइज़ भी पहले से छोटा है पर इसमें कुछ नए फ़ीचर्स जोड़े गए हैं. 2.17.375 वर्ज़न आपके फ़ोन में कम जगह लेगा. इसका साइज़ 6 MB घटाया गया है. नए फ़ीचर में आप चुन सकते हैं कि आपको किस-किस को अपने नए नम्बर की जानकारी देनी है.
वैसे तो WhatsApp के बीटा वर्ज़न में पहले से ये फ़ीचर मौजूद था, पर अब ये WhatsApp के Android बीटा वर्ज़न में भी आ गया है. इसमें आप Font बदल सकते हैं और स्टेटस में लिंक भी पोस्ट कर सकते हैं.
Feature Image: Sftcdn

Source: Hindustantimes 

Post a Comment

Powered by Blogger.