जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में नाबालिग छात्रा के साथ उसे ट्यूशन पढ़ाने वाले युवक ने किया दुष्कर्म। आरोपी छात्रा के मामा का दोस्त है। लार्डगंज थाना प्रभारी सुशील चौहान ने आज बताया कि शहर के एक शासकीय स्कूल में कक्षा नौवीं में पढऩे वाली 14 वर्षीय छात्रा उखरी निवासी रवि मिश्रा (35) के पास कोचिंग पढऩे जाती थी। छात्रा अपने मामा के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी और ट््यूशन पढ़ाने वाला उसके मामा का दोस्त है।
रोजाना की तरह बुधवार की सुबह 10 बजे छात्रा पढऩे के लिए उसके घर पहुंची। रवि ने पढ़ाने के बाद छात्रा को रोक लिया। इसके बाद वह उसको कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। चौहान के अनुसार दुष्कृत्य करने के बाद आरोपी ने इस संबंध में किसी को बताने पर छात्रा को जाने से मारने की धमकी दी। घर पहुंचने के बाद छात्रा गुमसुम थी, तो गुरुवार को मामी ने कारण पूछा। इस पर छात्रा ने मामी को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।
इसके बाद छात्रा ने अपने मामा के साथ लार्डगंज थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। थाना प्रभारी ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि हो गयी है तथा छात्रा की हालत सामान्य है। पुलिस ने रवि के खिलाफ पास्को और बलात्कार का प्र्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

डाउनलोड करें दैनिक खबरे APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

Post a Comment

Powered by Blogger.