नई दिल्ली.अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व शनिवार को देशभर में धूमधाम से मनाया गया। नरेंद्र मोदी ने लालकिला मैदान में रावण दहन किया। मोदी धनुष लेकर रावण पर तीर चला रहे थे, लेकिन जब इसमें कामयाब नहीं हुए तो उन्होंने हाथ से ही रावण की ओर तीर फेंक दिया। यहां श्रीधार्मिक लीला कमेटी की ओर से रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद का पुलता दहन किया गया। मोदी ने कहा कि रावण की प्रवृत्ति (बुरी सोच) खत्म करने के लिए समाज को भी प्रयास करना होगा। बता दें कि पिछले साल दशहरा पर लखनऊ में होने की वजह से मोदी लालकिले के प्रोग्राम में शामिल नहीं हो पाए थे।

 2022 के लिए प्रभु राम की तरह संकल्प लें...


मोदी ने कहा, "सभी को विजयदशमी के पावन पर्व पर शुभकामनाएं। हमारे देश में उत्सव एक तरह से सामाजिक शिक्षा का जरिया है। हमारे हर उत्सव के साथ समाज को सामूहिकता की ओर ले जाना, संवेदनशील बनाना, मूल्यों के प्रति जागरुक रखना और विकृतियों के लिए जागृत करने की परंपरा है। उत्सव खेत-खलिहान, नदी-पर्वतों, इतिहास, सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े हुए हैं।''

''हजारों साल से प्रभु राम और प्रभु कृष्ण की गाथाएं आज भी समाज को चेतना और प्रेरणा देती हैं। नवरात्रि के बाद विजयदशमी के पर्व पर रावण दहन की परंपरा है, लेकिन एक नागरिक के नाते हम सामाजिक जीवन में रावण प्रवृत्ति को खत्म करने की कोशिश करें। ये हमारा मकसद बनना चाहिए। इन उत्सवों से कुछ कर गुजरने का संकल्प लेना चाहिए।

''अयोध्या से प्रभु राम ने रास्ते में चलते-चलते संगठन शक्ति का ऐसा कौशल दिखाया कि लंका जीत ली। लोग जुड़े वानर जुड़े। जीत के बाद भी उसी नम्रता के साथ जनसमाज में अपने आप को आहूत कर दिया। दशहरा के मौके पर संकल्प करें कि 2022 में जब आजादी का 75वां पर्व मनाएंगे तो प्रभु राम की तरह हम भी कुछ संकल्प करेें।''


मोदी ने राम-लक्ष्मण की आरती उतारी
रावण दहन के लिए नरेंद्र मोदी के साथ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी लालकिला पहुंचे थे। सभी ने राम-लक्ष्मण का तिलक किया और आरती उतारी।
इसके बाद कलाकारों ने रामलीला के आखिरी प्रसंग का मंचन किया। युद्ध के दौरान श्रीराम ने रावण का अंत किया। इसके बाद मोदी ने तीर चलकर रावण दहन किया।
पीएम के दशहरा पर्व में शामिल होने को लेकर लालकिले पर सिक्युरिटी बढ़ाई गई थी। एसपीजी के साथ पैरामिलिट्री और दिल्ली पुलिस के जवान तैनात थे।


मोदी के पहुंचने से पहले रावण का पुतला गिर पड़ा

मोदी के लालकिला पहुंचने से कुछ घंटों पहले तेज हवाओं के चलते रावण का पुतला गिर पड़ा।
श्री धार्मिक लीला कमेटी के प्रेस सेक्रेटरी रवि जैन ने बताया कि तेज हवाएं चल रही थीं जिसकी वजह से 80 से 90 फीट ऊंचा रावण का पुतला गिर गया। ये एक मामूली घटना थी, किसी को नुकसान नहीं पहुंचा। जल्द ही पुतले को फिर से खड़ा कर दिया गया।
दिल्ली में करीब 700 जगहों पर रावण दहन
बीजेपी प्रेसिडेंट अमित शाह दिल्ली की लवकुश रामलीला कमेटी के प्रोग्राम में शामिल हुए हैं। यहां उन्होंने एक्टर जॉन अब्राहम के साथ रावण दहन किया।
लालाकिले के पास नव श्रीधार्मिक रामलीला कमेटी में राहुल गांधी और मनमोहन सिंह रावण दहन के लिए पहुंचे।
दशहरा के मौके पर लालकिला और रामलीला ग्राउंड के अलावा दिल्ली में 600 से 700 जगहों पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन हुआ।


3 साल पहले सोनिया-मोदी ने मिलकर जलाया था रावण
2014 में सुभाष परेड ग्राउंड में पीएम नरेंद्र मोदी, कांग्रेस प्रेसिडेंट सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी शामिल हुए थे। श्रीरामलीला ग्राउंड कमेटी ने मोदी को इन्विटेशन नहीं भेजा था।

2016 में नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह समेत कई बीजेपी नेता लखनऊ के दशहरा प्रोग्राम में शामिल हुए थे। यहां पीएम राम-लक्ष्मण की पूरा करने के बाद रावण दहन किया था। 2015 में मोदी लालकिले पर ही दशहरा पर्व में शामिल हुए थे।

Post a Comment

Powered by Blogger.