सपना चौधरी के बिग बॉस में चले जाने के बाद से एक नई डांसर चर्चा में है, वो किसी भी मामले में सपना से कम नहीं है।
नई दिल्ली: हरियाणा की मशहूर डांसर और सिंगर सपना चौधरी इन दिनों टीवी रियल्टी शो बिग बॉस में हिस्सा लेकर तीन महीने के लिए चली गई है। तभी से एक नई डांसर सुर्ख़ियों में बनी हुई है। दरअसल, बिग बॉस में रहने के कारण सपना के चाहने वाले उनके डांस को काफी मिस कर रहे हैं। ऐसे में इस डांसर को सपना चौधरी की गैरमौजूदगी का जमकर फायदा मिल रहा है।
ये नई डांसर अपनी अदाओं से सपना के फैंस को अपना दीवाना बना रही है। ये किसी भी मामले में सपना चौधरी से कम नहीं है, चाहे वे डांस हो या अदाएं। इस डांसर का नाम है -गौरी रानी। गौरी भी सपना चौधरी की तरह एक स्टेज परफॉर्मर हैं। वे हरियाणा और दिल्ली में अपने डांस से धूम मचा रही हैं। अपने मोहक अंदाज से गौरी सबका दिल मोह लेती है।
लोगों का कहना है कि गौरी भी सपना के हर स्टेप की कॉपी करती हैं। वे हरियाणवी डांस करती हैं। गौरी, सपना की तरह एक स्टेज परफॉर्मर हैं और आजकल सपना की गैरमौजूदगी में अपनी टीम के साथ हरियाणा, दिल्ली जैसी जगहों पर काफी शो कर रही है और चर्चा को कारण बन गई हैं। गौरी के आए दिन नए-नए वीडियो वायरल हो रहे हैं जिन्हें लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
अब तक गौरी के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं। नए-नए वीडियो वायरल होने से गौरी लोगों के बीच पॉपुलर होती जा रही है। गौरी के एक वीडियो को अबतक 61 लाख लोग देख चुके हैं। यूट्यूब पर गौरी के कई वीडियो मौजूद हैं।
डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।
दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
Post a Comment
Post a Comment