क्या आपने कभी सोचा है कि प्यार करने की इतनी बड़ी सजा मिल सकती है और कोई मां-बाप ऐसे कैसे कर सकता है। 

30 अक्टूबर : प्यार करने की इतनी बड़ी सजा जिसे सुनकर आप चकित रह जाएंगे। उत्तराखंड के रूड़की के बुग्गावाला गाँव से एक ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। इसके बाद से इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। बताया जा रहा है कि लड़की के प्रेम-प्रसंग से नाराज उसके परिजनों ने उसे गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। सिर्फ इतना ही नहीं आनन-फानन में उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया।

ये मामला उस वक्त सामने आया जब युवती के प्रेमी ने एसएसपी से जाकर उसकी शिकायत कर दी। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और युवती के मां और भाई समेत चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया। हत्या में मुख्य भूमिका युवती के मामा की बताई जा रही है, जो फरार है। मिली जानकारी के अनुसार, बुग्गावाला थाना क्षेत्र के बादीपुर गांव निवासी एक युवती जिसकी उम्र करीब 20 थी, उसका गाँव के ही एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था और शादी करना चाहते थे।
हालांकि, एक ही बिरादरी के होने के बावजूद लड़की की मां इसके खिलाफ थी और अपनी बेटी पर अजय के साथ संबंध खत्म करने का दबाव बना रही थी। पुलिस के मुताबिक़, 21 अक्टूबर की रात युवती शिवानी का मामा अशोक घर पर आया। रात में युवती की मां ने शिवानी को फोन पर बात करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद अशोक ने बहन और भांजे के साथ मिलकर शिवानी की गला दबाकर ह्त्या कर दी।
ह्त्या के बाद रात को ही भाई सौरभ अपने साथी सुनील उर्फ बाली के साथ मिलकर बाइक पर शिवानी का शव श्मशान में छोड़ आया। अल सुबह गांव के करीब 15 लोगों ने गुपचुप तरीके से शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सुबह जब शिवानी के प्रेमी को इस बात का पता चला तो वह काफी डर गया और दो दिनों तक वह चुप रहा। इसके बाद गुरुवार को  बुग्गावाला थाना पहुंचकर उसने पुलिस को इस मामले में तहरीर दी।

एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने ऑनर किलिंग के मामले में मां मिथलेश, भाई सौरभ, मामा अशोक निवासी कुड़कावाला थाना बुग्गावाला तथा हत्या के साक्ष्य मिटाने में सुनील उर्फ बाली, चाचा सरमौर समेत गांव के करीब 15 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है।

डाउनलोड करें Dainik Khabare APP और रहें हर खबर से अपडेट।


दैनिक खबरे से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए DainikKhabare के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

Post a Comment

Powered by Blogger.