हर परंपरा में बदलाव आता है. मज़हबी तौर पर भले ही करवाचौथ का व्रत सिर्फ पत्नियों को रखने की हिदायत मिली हो. पर आजकल हर ज़िम्मेदारी बांटने के साथ पति भी व्रत रखते हैं. पति का पत्नी के साथ व्रत रखने से लेकर दफ्तर से छुट्टी, पूजा की खरीदारी साथ में करना आम रिवाज बन गया है. जो कि बेहतरी के लिए है. व्रत भले ही दोनों रखने लगे हैं पर इस दिन तोहफे अब भी ज्यादातर पति ही देते हैं. ऐसे में पतियों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है कि वे ऐसा क्या लाएं जिससे पत्नी के लिए करवाचौथ यादगार बने. hindi.news18.com आपको कुछ टिप्स दे रहा है.

पति-पत्नियों करवाचौथ के दिन को जश्न की तरह मनाने लगे हैं. जैसे आपनी उनको पसंद हो वैसा जश्न मनाएं.

बात अगर कुछ स्पेशल करने की ही है तो बाहर चलने का प्रोग्राम बना सकते हैं.

घर से बाहर का मतलब है, घूमना-फिरना, शॉपिंग करना और उसके बाद एक शानदार डिनर.

करवाचौथ के रीति-रिवाज पूरे करने, व्रत खोलने के बाद डिनर के बाद मूवी देखने भी जा सकते हैं.

करवाचौथ पर पत्नी को एक अंगूठी या घड़ी भी गिफ्ट कर सकते हैं.

पत्नी को कोई मूल्यवान उपहार देने से बढ़िया है उन्हें अपनी पसंद का कुछ खरीदने दिया जाए.

Post a Comment

Powered by Blogger.