इंडियन टेलीकॉम कंपनियों में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच भारती एयरटेल ने स्पेशल वाउचर्स और डेटा प्लान पेश किया है. अपने लेटेस्ट स्पेशल टैरिफ पैकेज में एयरटेल 1GB मोबाइल डेटा के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल ऑफर कर रही है.
199 रुपये वाले इस रिचार्ज पैक की वैलिडिटी 28 दिन होगी. एयरटेल ने यह जानकारी अपनी वेबसाइट airtel.in में दी है. एयरटेल के 199 रुपये के पैक में अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी वॉयस कॉल दोनों होंगी.
349 और 399 रुपये के भी रिचार्ज प्लान
एयरटेल ने 53 रुपये, 60, 88, 149, 199, 349 और 399 रुपये के रिचार्ज पैक भी रिलीज किए हैं. एयरटेल ने 199 रुपये के रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड कॉल करने के अलावा आप 28 दिनों के भीतर 1 GB तक डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं.
कंपनी ने बताया है कि 349 रुपये का रिचार्ज कराने वाले कस्टमर्स को अनलिमिटेड लोकल और STD कॉल के साथ 28 जीबी का डेटा (हर दिन 1 GB) मिलेगा. एयरटेल के 399 रुपये के रिचार्ज पैक में भी कस्टमर्स को अनलिमिटेड लोकल और STD कॉल्स के साथ 28 GB डेटा मिलेगा. इस रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी 28 दिन होगी. यानी कस्टमर्स को रोजाना 1 जीबी डेटा इस्तेमाल के लिए मिलेगा.
Post a Comment
Post a Comment