देश की राजधानी दिल्ली में स्कूली छात्रा के यौन शोषण का एक और मामला सामने आया है। पूरा मामला दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर स्थित संत निरंकारी पब्लिक स्कूल का है। कथित तौर पर आरोप है कि पहली कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का स्कूल स्टाफ ने यौन उत्पीड़न किया। वहीं, शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बच्ची की हालत नाजुक है।
मामला मालवीय नगर के संत निरंकारी पब्लिक स्कूल का बताया जा रहा है। खबर मिल रही है आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
बच्ची से रेप का आरोपी स्कूल में सफाई कर्मचारी है। बताया जा रहा है कि रेप की घटना तब हुई जब वॉशरूम जाने के लिए बच्ची ने महिला अटेंडेंट को बुलाया। महिला अटेंडेंट वहां नहीं थी, बुलाने की आवाज सुनकर सफाईकर्मी वॉशरूम के अंदर घुस गया और बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न किया।
प्रद्युम्न मर्डर के अगले दिन दिल्ली के टैगोर पब्लिक स्कूल में भी 5 साल की बच्ची के साथ रेप की खबर आई थी, जिसमें स्कूल में चपरासी का काम करने वाले शख्स पर आरोप था।

Post a Comment

Powered by Blogger.