त्योहारों की धूम पूरे भारत में देखने मिल रही है। इस दौरान कई कंपनियां अपने कस्टमर्स को लुभाने के लिए नए-नए ऑफर्स लेकर आ रही है। इसको देखते हुए Xioami भी दिवाली सेल लेकर आ रही है। कंपनी का कहना है कि 27 सिंतबर से 29 सितंबर के बीच Xioami सेल का आयोजन करेगी। जिसमें कई सारे प्रोडक्ट्स पर बड़े ऑफर्स दिए जाएंगे।

इसमें Redmi 4, Redmi Note 4, Mi Max 2, Redmi 4A, Mi A1 Android One स्मार्टफोन शामिल है। इसके साथ ही शाओमी का बैंड, ईयरफोन, हेडफोन और पावर बैंक पर भी छूट दी जा रही है। सिर्फ यही नहीं, कंपनी अपने Mi मेंबर्स के लिए डिस्काउंट कूपन और एफ-कोड भी लेकर आई है, जिन्हें Mi सेल में जीता जा सकता है।
इसके साथ ही कंपनी अपने ग्राहकों के लिए 3 दिन तक चलने वाली इस सेल में हर रोज सुबह 11 बजे और शाम 5 बजे 1 रुपए की फ्लैश सेल का भी आयोजन करेगी। हर रोज दोपहर 2 बजे ऐप पर कॉन्टेस्ट और 4 बजे एक फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट कॉन्टेस्ट का भी आयोजन होगा।
Post a Comment
Post a Comment