| राम रहीम के बेटी हनीप्रीत के साथ थे अवैध संबंध, दामाद ने किया था केस |
रोहतक। रेप केस में दोषी पाए गए गॉडमैन गुरमीत राम रहीम के पापों का घड़ा अब भर चुका है और इसी वजह से अब उनके गुनाहों की कई कहानी लोगों के सामने आ रही है। राम रहीम तो साध्वियों के यौन शोषण में आज गुनाहगार करार दिए गए हैं लेकिन उन पर इस तरह के आरोप बहुत पहले भी लग चुके हैं।
आपको जानकर हैरत होगी कि गुरमीत राम रहीम पर उनकी गोद ली गई बेटी हनीप्रीत के साथ अवैध संबंध रखने का भी आरोप लग चुका है। साल 2011 में इंडिया टीवी को दिए गए एक इंटरव्यू में हनीप्रीत के पति विश्वास गुप्ता ने ये आरोप लगाए थे।
| "राम रहीम के बेटी हनीप्रीत के साथ थे अवैध संबंध, दामाद ने किया था केस" |
राम रहीम पर बेटी हनीप्रीत के साथ अवैध संबंध के थे आरोप
उस इंटरव्यू में विश्वास गुप्ता ने कहा था कि राम रहीम और उनकी पत्नी के बीच बहुत पहले से ही अवैध संबंध है लेकिन अपना रिश्ता छुपाने के लिए गुरमीत ने उसे अपनी मुंहबोली बेटी बना रखा है। विश्वास ने कहा था कि एक रात जब वो डेरे की गुफा की तरफ जा रहे थे तो उन्होंने कुछ ऐसा देखा, जिसकी कल्पना भी उसने कभी ख्वाब में नहीं की थी।
| 'राम रहीम के बेटी हनीप्रीत के साथ थे अवैध संबंध, दामाद ने किया था केस' |
हनीप्रीत के साथ आपत्तिजनक हालत में था
विश्वास के मुताबिक बाबा के कमरे का दरवाजा गलती से खुला रह गया था और उसने जब अंदर झांका तो देखा कि राम रहीम अपनी मुंह बोली बेटी और उसकी पत्नी हनीप्रीत के साथ आपत्तिजनक हालत में था। ये सब देखकर उसकी रूह कांप गई, विश्वास ने कहा कि उसकी बीवी और बाबा के बीच में ये सब काफी समय पहले से चल रहा है।
कोर्ट केस भी किया था
विश्वास ने खुलासा किया था कि बाबा ने ही 14 फरवरी 1999 को उसकी शादी हनीप्रीत से करवाई थी लेकिन शादी के बाद अक्सर, वो किसी ना किसी बहाने, उसे हनीप्रीत से दूर रहने को कहता था। विश्वास गुप्ता के पिता ने बाबा पर कोर्ट केस भी किया था लेकिन बाद में समझौता होने के बाद तलाक हो गया।
ट्विटर और फेसबुक पर पापा की परी...
आपको बता दें कि हनीप्रीत, राम रहीम की गोद ली हुई बेटी है और वो अपने पिता के साथ साए की तरह रहती है और आशा जताई जा रही है कि उसे ही राम रहीम के बाद डेरा सच्चा सौदा की कमान मिल सकती है। वो खुद को ट्विटर और फेसबुक पर पापा की परी, परोपकारी, निर्देशक, एडिटर, अभिनेत्री और डेरा की सच्ची सेविका बताती है।
डेरा पर राज हनीप्रीत का असली नाम प्रियंका तनेजा है, उसे वर्ष 2009 में राम रहीम ने हरियाणा के फतेहाबाद जिले में गोद लिया था। हनीप्रीत ही राम रहीम के सोशल अकाउंट संचालित करती है और उसका ही डेरा पर राज चलता है।
Post a Comment
Post a Comment