नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के बाद खेल से भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु का नाम भी देश के तीसरे सर्वाेच्च नागरिक सम्मान पद्मभूषण के लिए भेजा गया है।
केंद्रीय खेल मंत्रालय ने ओलंपिक खेलों की रजत पदक विजेता स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु के नाम की सिफारिश पद्मभूषण के लिए की है।
रियो ओलंपिक खेलों में पहली बार देश को रजत पदक दिलाने के बाद से ही सिंधु लगातार फार्म में हैं और दिनों दिन वह नए मुकाम हासिल कर रही हैं।

इस वर्ष उन्होंने विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल किया जो उनका तीसरा विश्व पदक भी है साथ ही वह सायना नेहवाल के बाद रजत हासिल करने वाली देश की मात्र दूसरी शटलर बन गई हैं।
सिंधु की फार्म यहीं नहीं रूकी और उन्होंने फिर पहली बार कोरिया ओपन चैंपियन बनने का गौरव भी हासिल किया।

Post a Comment

Powered by Blogger.