भारतीय बाजार में अयेगा 100 रुपये का सिक्का, होगा बहुत खास
नोटबंदी के बाद से ही मोदी सरकार करेंसी में फेरबदल में जुटी है. पहले 50 का नया नोट आया फिर 200 का नया नोट आया और अब मोदी सरकार 100 का सिक्का लाने जा रही है. वित्त मंत्रालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है, जिसके मुताबिक डॉ एमजी रामचंद्रन की जन्म शताब्दी के मौके पर सरकार 100 रुपये का नया सिक्का जारी किया जाएगा. वहीं 5 रुपये का नया सिक्का भी रामचंद्रन के सम्मान में जारी किया जाएगा.
वित्त मंत्रालय ने इस बारे में अधिसूचना जारी कर जानकारी दी और कहा कि एआईएडीएमके संस्थापक डॉ एमजी रामचंद्रन के जन्म शताब्दी के मौके पर 100 रुपये का और एक 5 रुपये का नया सिक्का भी जारी करेगी.

100 रुपये के सिक्के की खास बातें

  • 100 रुपये के सिक्के का आकार 44 मिलीमीटर होगा
  • इस सिक्के में धातुओं के रूप में चांदी, कॉपर, निकल और जिंक का मिश्रण होगा
  • 100 रुपये के नए सिक्केू के अगले भाग में अशोक स्तंम्भ पर शेर का मुख होगा
  • सिक्के के पीछे डा. एमजी रामचंद्रन की आकृति छपी होगा
  • इसका वजन 35 ग्राम होगा
  • वहीं 5 रुपये के नए सिक्के का आकार 23 मिलीमीटर का होगा
  • इसका वजन 6 ग्राम होगा

Post a Comment

Powered by Blogger.