आईआरसीटीसी ने बयान दिया है कि उन्होंने ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए किसी भी बैंक के कार्ड पर बैन नहीं लगाया है.

IRCTC ने कहा- टिकट बुकिंग के लिए किसी डेबिट-क्रेडिट कार्ड पर नहीं लगाया बैन
IRCTC: टिकट बुकिंग के लिए किसी भी डेबिट-क्रेडिट कार्ड पर नहीं लगाया बैन

नई दिल्ली: आईआरसीटीसी ने बयान दिया है कि उन्होंने ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए किसी भी बैंक के कार्ड पर बैन नहीं लगाया है. गौरतलब है कि मीडिया में ऐसी खबर आई थी कि आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर अब एसबीआई और आईसीआईसीआई समेत 6 अन्य बैंकों के कार्ड से टिकट बुक नहीं किए जा सकेंगे. और केवल इंडियन ओवरसीज बैंक, कैनरा बैंक, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक के कार्ड के जरिए ही आप ऑनलाइन टिकट बुक होंगे. लेकिन अब भारतीय रेलवे की ओर से इस सूचना को गलत बताया गया है.
अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भारतीय रेल मंत्रालय ने ट्वीट कर लिखा कि आईआरसीटीसी पर कुछ बैंक के कार्ड बैन किए जाने की सूचना सही नहीं है. ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए किसी भी बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड पर रोक नहीं लगाई गई है.

ये भी पढ़ें- 

बैंकों की ओर से ये बयान आया था सामने
कार्ड बैन को लेकर बैंकों की ओर से दिए गए बयान भी मीडिया में सामने आए थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईआरसीटीसी ने बैंकों से मिलने वाले सुविधा शुल्क को उसके साथ बांटने के लिए कहा था, जिस पर बैंकों ने आपत्ति जताई थी. बैंकों की ओर से इस मसले पर कहा गया था कि सामान्य तौर पर जो मर्चेंट होता है वह संबंधित बैंक को पैसा देता है, लेकिन आईआरसीटीसी ने उन्हें कभी भी पैसा नहीं दिया, इस वजह से हम ये राशि ग्राहकों से वसूल रहे हैं. सालों से ये प्रक्रिया ऐसी ही चलती हुई आ रही है.

ये भी पढ़ें- 

मर्चेंट जो कार्ड बेस पेमेंट के लिए बैंक की सर्विस का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें एक चार्ज बैंकों को देना होता है, जो मर्चेंट डिस्काउंट अमाउंट (एमडीआर) के रूप में जाना जाता है. बैंकों ने आईआरसीटीसी की मांग मानने से ये कहते हुए इनकार किया था कि मांग मानना मर्चेंट एक्वाइरिंग बिजनेस के सिद्धांतों का उल्लंघन होगा.

Post a Comment

Powered by Blogger.