| न्यू इंडिया का सपना होगा पूरा: मोदी-आबे ने बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की रखी बुनियाद |
नई दिल्ली. देश की पहली बुलेट ट्रेन का शिलान्यास हो गया है। जापानी पीएम शिंजो आबे के साथ मिलकर पीएम मोदी ने इसकी बुनियाद रखी। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि बुलेट ट्रेन न्यू इंडिया के सपने को पूरा करेगी। जापानी पीएम शिंजो आबे ने कहा कि बुलेट ट्रेन से दोनों देशों की दोस्ती का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। कार्यक्रम को रेल मंत्री पीयूष गोयल के साथ महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस और विजय रूपानी ने भी संबोधित किया। इस प्रोजेक्ट की कॉस्ट करीब 1 लाख करोड़ रुपए है। सरकार का दावा है कि इस परियोजना से करीब 20 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। प्रोजेक्ट 2022 तक पूरा होने की उम्मीद है।
पीएम मोदी ने कहा कि बुलेट ट्रेन बदलाव लेकर आएगी। न्यू इंडिया को स्पीड चाहिए और बुलेट ट्रेन में इसकी क्षमता है। वड़ोदरा में शुरू होने वाले बुलेट ट्रेनिंग सेंटर से भारत में रेलवे टेक्नोलॉजी को सुधारने में भी मदद मिलेगी।
ये न्यू इंडिया है, इसके सपनों की उड़ान असीमित है
- पीएम मोदी ने कहा कि ये न्यू डंडिया है। इसके सपनों की उड़ान असीमित है।
- मोदी ने कहा सपनों का विस्तार ही उड़ान तय रखने का सामर्थ रखता है।
- मोदी ने कहा मैं देशवासियों को बधाई देता हूं।
- मोदी ने कहा मैं देशवासियों को बधाई देता हूं।
- तेज गति और तेज प्रगति के माध्यम से तेज परिणाम भी लाने वाला है।
- आज जापान ने दिखा दिया है वह भारत का कितना मजबूत दोस्त है।
- आज जापान ने दिखा दिया है वह भारत का कितना मजबूत दोस्त है।
- यह परियोजना दोनों देशों के बीच मजबूत होने संबंधों का उम्दा उदाहरण है।
- आबे ने खुद इस प्रोजेक्ट में रुचि ली और ये तय किया कि इसमें कोई अड़चन नहीं आनी चाहिए।
- आबे ने खुद इस प्रोजेक्ट में रुचि ली और ये तय किया कि इसमें कोई अड़चन नहीं आनी चाहिए।
विकास में ट्रांसपोर्ट सिस्टम की अहम भूमिका
- पीएम ने कहा- अगली जनरेशन की ग्रोथ वहीं होगी जहां हाई स्पीड कॉरिडोर बनेंगे।
- ट्रांसपोर्ट सिस्टम किसी भी देश के विकास में अहम भूमिका अदा करता है।
- रेलवे आने के बाद अमेरिका में आर्थिक प्रगति का नया दौर शुरू हुआ।
- मोदी ने कहा कि समय के साथ छोटे छोटे प्रयास किए गए हैं। बदलाव बहुत जरूरी है।
- पीएम ने कहा समय अब धीरे धीरे बढ़ने का नहीं है।
- हमारा जोर मोर प्रोडक्टिविटी विद हाई स्पीड कनेक्टिविटी पर है।
- हमारा जोर मोर प्रोडक्टिविटी विद हाई स्पीड कनेक्टिविटी पर है।
जापान जैसा दोस्त नहीं
- मोदी ने कहा- कोई ऐसा दोस्त नहीं मिल सकता जैसा भारत को जापान के रूप में मिला है।
- जापान ने बिना ब्याज के लोन दिया है और कहा दस नहीं 50 साल में चुकाना।
- जापान ने 88 हजार करोड़ रुपए केवल 0.1 फीसदी ब्याज दर से लोन देने का फैसला लिया है।
पास आएंगे मुंबई-अहमदाबाद
- इस ट्रेन से 500 किलोमीटर दूर बसे शहरों के लोग और पास आ जाएं।
- मुंबई और अहमदाबाद की दूरी दो से तीन घंटे में पूरी हो जाएगी।
- इस प्रोजेक्ट के साथ मुंबई अहमदाबाद रूट पर नया इकोनॉमिक जोन विकसित होने जा रहा है।
- ट्रांसपोर्ट बहुत सरल और सुगम हो जाएगा। देश को नई रफ्तार मिलेगी।
- धारणा बन गई है जो भी नई तकनीक आएगी वह अमीरों के लिए होगी।
- ट्रांसपोर्ट बहुत सरल और सुगम हो जाएगा। देश को नई रफ्तार मिलेगी।
- धारणा बन गई है जो भी नई तकनीक आएगी वह अमीरों के लिए होगी।
- हम नई तकनीकों को देश के गरीबों की जिंदगी के साथ जोड़ेंगे।
- नई तकनीकों से रेलवे के पूरे नेटवर्क को लाभ मिलेगा।
बुलेट ट्रेन से मेकइन इंडिया को बढ़ावा
- बुलेट ट्रेन की तकनीक भले ही जापान से मिल रही है मगर ज्यादातर संसाधन यहीं से हासिल होंगे।
- इस प्रोजेक्ट से हजारों लोगों को डायरेक्ट और इनडायरेक्ट रोजगार मिलेगा।
- इस प्रोजेक्ट से हजारों लोगों को डायरेक्ट और इनडायरेक्ट रोजगार मिलेगा।
- हम बहुत तेज रफ्तार से कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं।
- सरकार जल मार्गों को भी विकसित कर रही है।
बुलेट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का मिलेगा लाभ
- मोदी ने कहा कि वड़ोदरा में बन रहे बुलेट ट्रेन इंस्टीट्यूट से भारत के नौजवानों को नई तकनीक सीखने का अवसर मिलेगा।
- मोदी ने कहा मुझे भूमि पूजन की बहुत खुशी है।
- इसका लाभ हमें रेलवे टेक्नोलॉजी को उन्नत बनाने में मिलेगा।
- उड़ान योजना के माध्यम से मध्यमवर्ग के लोगों के जीवन में बदलाव ला रहे हैं।
- रेल ट्रैक को डबल करने का काम पहले के मुकाबले तेज रफ्तार से हो रहा है।
- रेल ट्रैक को डबल करने का काम पहले के मुकाबले तेज रफ्तार से हो रहा है।
बुलेट ट्रेन दोस्ती का नया अध्याय
- आबे ने नमस्कार से की भाषण की शुरुआत।
- उन्होंने कहा मेरी खुशी का कोई ठिकाना नहीं है।
- उन्होंने कहा मेरी खुशी का कोई ठिकाना नहीं है।
- दोनों देशों की दोस्ती का नया अध्याय शुरू हो रहा है।
- अबे ने कहा कि दूसरे विश्वयुद्ध के बाद जापान राख के ढेर से खड़ा था।
- आज तक जो देखी न गई हो ऐसी ट्रेन बनाने का फैसला सभी ने एकजुट होकर लिया और जापान में हाईस्पीड ट्रेन की सुविधा शुरू हुई।
- जापानी पीएम ने मोदी को एक दूरदर्शी नेता भी बताया।
- आज तक जो देखी न गई हो ऐसी ट्रेन बनाने का फैसला सभी ने एकजुट होकर लिया और जापान में हाईस्पीड ट्रेन की सुविधा शुरू हुई।
- जापानी पीएम ने मोदी को एक दूरदर्शी नेता भी बताया।
- आबे ने कहा कि उनके देश ने मोदी के इस फैसले को पूरा करने की प्रतिज्ञा ली है।
मेक इन इंडिया के लिए प्रतिबद्ध है जापान
- जापानी पीएम ने कहा जापान से 100 से अधिक इंजीनियर भारत आ चुके हैं।
- जापान मेक इन इंडिया के लिए प्रतिबद्ध है।
- आबे ने कहा कि दोनों देश मिलकर काम करें तो सबकुछ संभव है।
- जापान की सरकार और वहां की कंपनियां कड़ी मेहनत करने के लिए तैयार हैं।
- जापान में एक भी रेल हादसा नहीं हुआ।
देश में बदलाव लाएगा बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट
- रेलवे मंत्री पीयूष गोयल ने कार्यक्रम में मोदी और आबे का स्वागत किया।
- रेलमंत्री ने कहा कि - पीयूष गोयल ने कहा यह ट्रेन दो देशों को जोड़ रही है।
- गोयल ने बुलेट ट्रेन की तकनीक देने के लिए जापान को धन्यवाद दिया।
- गोयल ने कहा कि इससे मेक इन इंडिया प्रोग्राम को बढ़ावा मिलेगा।
- यह प्रोजेक्ट भारत में बहुत बड़ा बदलाव लेकर आएगा।
- 30 साल पहले मारुति इस तरह का बदलाव लेकर आई थी।
- गोयल ने कहा कि इससे मेक इन इंडिया प्रोग्राम को बढ़ावा मिलेगा।
- यह प्रोजेक्ट भारत में बहुत बड़ा बदलाव लेकर आएगा।
- 30 साल पहले मारुति इस तरह का बदलाव लेकर आई थी।
Post a Comment
Post a Comment