![]() |
| AIRTEL लाया JIO से भी धांसू प्लान, इतने रुपये में लें भरपूर 4G का मज़ा |
टेलीकॉम के बाजार में जियो के बाद कंपनियों में सस्ता प्लान लाने के लिए एक वॉर सी छिड़ गई है। अब एयरटेल कंपनी अपने ग्राहकों के लिए जियो से भी सस्ता प्लान लेकर आई है।
देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंमनी एयरटेली अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए 5 रुपये का सबसे सस्ता प्लान लेकर आई है। बता दें कि कंपनी अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए 8 धांसू प्लान लेकर आई है। जिसमें कंपनी 5 रुपये में 1 जीबी 4 जी डाटा मिलेगा।
इसकी अवधि सात दिनों की होगी। लेकिन इस 5 रुपये के प्लान के लिए आपको 4जी सिम का इस्तेमाल करना होगा। जिसके साथ एक शर्त है कि इस रिचार्ज को सिर्फ एक ग्राहक एक बार इस्तेमाल कर सकेगा। वो भी 7 दिन के अंदर ही और बचा हुआ डाटा नहीं दिया जाएगा।
अभी हाल ही में एयरटेल ने 8 रुपए से लेकर 399 रुपए तक के प्लान मार्किट में उतारे हैं। एयरटेल के 399 रुपए वाले प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल के साथ हर दिन 1 जीबी 4 जी डाटा दिया जाएगा। इस प्लान की वैधचता 84 दिनों की है।

Post a Comment
Post a Comment