Navodayatimes
नई दिल्ली। झारखंड से एक चौंकाने वाली खबर आई है। एक महिला को उसके पति का फोन तोड़ने के लिए सम्मानित किया जाएगा। कारण है कि उस महिला ने 'स्वच्छ भारत अभियान' की एक मिसाल पेश की है।

दरअसल सरकार इस अभियान के तहत गांव में शौचालय बनाने के लिए पैसे दे रही है। इसी तरह झारखंड के धनबाद जिले के निवासी राजेश महतो को निगम की ओर से शौचालय बनाने के लिए पहली किश्त के रूप में 6,000 रुपए मिले थे। लेकिन उसने शौचालय बनाने के लिए मिली राशि से एक स्मार्टफोन खरीद लिया।

इस बात से नाराज उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी ने वो स्मार्टफोन तोड़ दिया। यहां तक की लक्ष्मी देवी ने करीब दो दिन तक घर में खाना बनाना भी बंद कर दिया। इसके बाद उसके पति को अपनी गलती का एहसास हुआ और उसने कर्ज लेकर शौचालय बनवाना शुरू किया। अब महिला की इस बहादुरी के लिए निगम की ओर से महिला को 15 अगस्त को सम्मानित किया जाएगा। 

Post a Comment

Powered by Blogger.