Image result for सूर्य ग्रहण 2017
सूर्य ग्रहण 2017: जाने ज्योतिष के अनुसार क्या रहेगा राशियों पर इसका असर
21 अगस्त, 2017 की रात को 9.16 बजे से सूर्य ग्रहण शुरु होगा और 22 अगस्त सुबह 2.34 बजे तक रहेगा। रात में 11.51 बजे इसका मध्यकाल होगा। मध्यकाल से 12 घंटे पहले ग्रहण के सूतक शुरू हो जाएंगे। हालांकि, सूतक वहीं लगेंगे जहां ग्रहण दिखाई देगा। भारत में ग्रहण के वक्त रात होगी तो ऐसे में यहां ग्रहण दिखाई नहीं देगा। 
यह सूर्य ग्रहण प्रशांत महासागर, उत्तरी-दक्षिणी अमेरिका के कुछ हिस्से, यूरोप के पश्चिमी-उत्तरी हिस्से, पूर्वी एशिया, उत्तर पश्चिमी अफ्रीका आदि क्षेत्रों में दिखाई देगा। भारत में ग्रहण दिखाई नहीं देने पर इसका असर भी यहां नहीं होगा। ना ही कोई धार्मिक मान्यताएं मान्य होंगी। हालांकि, कुछ ज्योतिषियों का कहना है कि राशियों पर इसका असर जरूर पड़ेगा।
यह ग्रहण सिंह राशि में पड़ रहा है, इसलिए इस दिन चंद्रमा सबसे ज्यादा पीड़ित रहेगा। इस दौरान जो जातक सिंह लगन में खासतौर से मघा नक्षत्र में पैदा हुए हैं उन पर इसका असर सबसे ज्यादा पड़ेगा। ऐसे जातकों को विशेष सावधानियां बरतनी चाहिए। जिन लोगों की कुंडली में कालसर्प दोष हो और राहु-केतु की दशा चल रही हो उनके लिए भी यह ग्रहण अधिक प्रभावशाली होगा।

Post a Comment

Powered by Blogger.