भारत ने अरुणाचल प्रदेश से लगती सीमा की सुरक्षा में तैनात अपनी दो सैन्य इकाइयों को हाईअलर्ट पर ला दिया है.
नई दिल्ली : डोकलाम से शुरू हुआ विवाद अब क्या भारत और चीन को युद्ध कि दिशा में ले जा रहा है. ख़बरों के अनुसार भारत ने चीन से लगी अपनी सीमाओं पर सेना कि तैनाती बढ़ा दी है. जबकि चीनी मीडिया डोकलाम को लेकर भारत को लगातार धमकी दे रहा है.
चीन के सरकारी अख़बार ने अपने ताज़ा लेख में लिखा है कि 'दोनों देशों की सेनाओं के बीच संघर्ष की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है. समय लगातार बीतता जा रहा है और ऐसा लग रहा है कि अवश्यंभावी सैन्य संघर्ष को टाला नहीं जा सकेगा. दोनों देशों की सेनाओं के बीच गतिरोध सातवें सप्ताह में प्रवेश कर चुका है और इसके साथ ही शांतिपूर्ण समाधान के दरवाजे लगभग बंद हो चुके हैं.'
ख़बरों के अनुसार भारत ने अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में अपने क़रीब 45,000 सैनिकों को मौसम के अनुकूल परिस्थितियों में ढलने का प्रशिक्षण दे दिया है. आम तौर पर सैनिकों को 14 दिवसीय ऐसी प्रशिक्षण प्रक्रिया से तब गुज़ारा जाता है जब उन्हें समुद्र तल से 9,000 फीट से ज़्यादा की ऊंचाई पर युद्ध करना होता है.
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक भारत ने अरुणाचल प्रदेश से लगती सीमा की सुरक्षा में तैनात अपनी दो सैन्य इकाइयों को हाईअलर्ट पर ला दिया है. ये हैं 3-कॉर्प्स और 4-कॉर्प्स. इनमें से 3-कॉर्प्स का मुख्यालय नगालैंड के दीमापुर और 4-कॉर्प्स का असम के तेजपुर में है.
इन इकाइयों के क़रीब 24,000 सैनिकों को अग्रिम मोर्चों पर तैनात किया गया है. इसके साथ ही आर्टिलरी (तोपखाना) रेजीमेंट को भी आगे बढ़ाकर सीमा से महज़ 70-80 किलोमीटर की दूरी ले आया गया है.
Post a Comment
Post a Comment