हिरोइन बोली : डायरेक्टर और हीरो ने की रेप करने की कोशिश , बदनाम करने की दी धमकी
टॉलीवुड यानी तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में एक नई कॉन्ट्रोवर्सी उठ खड़ी हुई है. तेलुगु डायरेक्टर चलापति राव और एक्टर स्रुजन के खिलाफ एक एक्ट्रेस ने बलात्कार की कोशिश का मामला दर्ज कराया है. ये केस विजयवाड़ा के पटिमाला थाने में दर्ज हुआ है.
एक्ट्रेस के मुताबिक उसको 13 अगस्त को ट्रेन से भीमावरम पहुंचना था, लेकिन डायरेक्टर चलापति और एक्टर स्रुजन उसे कार से सड़क के रास्ते ले गए. रास्ते में दोनों ने उसका रेप करने की कोशिश की. एक्ट्रेस कहती हैं कि, ‘इस दौरान उन्होंने मुझे पिछली सीट पर फेंक दिया और गाड़ी की स्पीड तेज कर दी, ताकि मैं कूद ना सकूं.  इसके बाद उनकी तेज रफ्तार कार एक लॉरी से जा टकराई और मैं किसी तरह वहां से भाग निकली और फौरन अपनी फ्रेंड को इन्फॉर्म किया.’
"हिरोइन बोली : डायरेक्टर और हीरो ने की रेप करने की कोशिश , बदनाम करने की दी धमकी"
हिरोइन ने मीडिया कैमरों पर रोते हुए बताया, ‘मुझे ब्लैकमेल किया गया और साथ ही कहा गया कि अगर कम्प्लेंट करने की कोशिश की तो मेरा करियर बर्बाद कर देंगे. कोई भी मुझे काम नहीं देगा. लेकिन मैं डरी नहीं और आगे आई.’
एक्ट्रेस की कम्प्लेंट के बाद पुलिस ने डायरेक्टर चलापति को कस्टडी में ले लिया है, जबकि एक्टर स्रुजन अब भी फरार है.

Post a Comment

Powered by Blogger.