लॉस एंजिलिस। प्रियंका चोपड़ा 'हियर द वर्ल्ड' अभियान से जुड़ गई हैं और अदाकारा ने इसके लिए गायक एवं फोटोग्राफर ब्रायन एडम्स के साथ एक खास फोटोशूट भी करवाया है। प्रियंका और एडम्स दोनों से सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के साथ शूट के दौरान की कुछ तस्वीरें साझा कीं।
प्रियंका ने गायक के साथ एक सेल्फी साझा करते हुए लिखा, ब्रायन एडम्स तुम्हें दोबारा देख कर अच्छा लगा। इस शानदार अभियान का हिस्सा बन खुश हूं। अभिनेत्री (35) ने इससे पहले वर्ष 2013 में एडम्स के साथ उस समय काम किया था, जब उन्हें फैशन ब्रांड गेस (जीयूईएसएस) के लिए साइन किया गया था।
एडम्स ने भी एक सेल्फी साझा करते हुए लिखा, आज हार्टवर्ल्डफाउंडेशन के लिए शूटिंग करते हुए प्रियंका की शानदार तस्वीरें। हियर द वर्ल्ड फाउंडेशन बधिर लोगों एवं बच्चों के लिए काम करता है।अभिनेता मैड्स मिककेल्सन और पूर्व सुपर मॉडल सिंडी क्राफोर्ड भी इस अभियान का हिस्सा हैं।
Post a Comment
Post a Comment