महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध और अत्याचार की घटनाओं के बीच कोलकाता की एक मोबाइल एप्लीकेशन बेस्ड कंपनी जल्द ही महिलाओं के लिए सुरक्षित ऑटो सेवा की शुरुआत करने जा रही है।
महिलाओं के लिए शुरू की जाने वाली इस नई ऑटो सेवा का नाम है "पिंक ऑटोस"। इस सेवा की शुरुआत इसी महीने हो जाएगी।
ये स्पेशल सेवा सिर्फ महिलाओं के लिए ही होगी। अगर देर रात महिलाओं को कोई ट्रांसपोर्ट सुविधा नहीं मिल रही है तो महिलाएं अब पिंक ऑटो बुक कर सकेगी।
ये ऑटो सेवा सिर्फ रांची शहर में ही लॉन्च की गई है। इस सेवा का उद्देश्य ये है कि देर रात महिलाओं को परेशानी रहित ट्रांसपोर्ट सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।
"पिंक ऑटोस" के फाउंडर और चीफ एग्जीक्यूटिव आदित्य पोद्दार ने कहा कि महिलाओं के लिए ये इस तरफ की देश की पहली ऑटो सेवा है।
कंपनी के एक अन्य अधिकारी संजीव सिंह ने बताया कि इस सेवा के तहत महिलाएं तीन किलोमीटर के दायरे में ऑटो को बुक कर सकेंगी। इसका किराया भी सस्ता होगा।
Post a Comment
Post a Comment