source:youtube
आधार कार्ड आज सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज माना जाता है। अब घरेलु हवाई यात्रा करने के लिए भी आधार कार्ड या पोस्टपोर्ट की ज़रूरत पड़ सकती है, इस यात्रा को पेपर मुक्त करने के लिए सरकार अब इस तरह का कदम उठाने के विचार में है।
विमानन राज्यमंत्री ने की घोषणा:
इस विषय पर नागरिक विमानन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने कल मीडिया से कहा कि मंत्रालय की योजना एयर टिकट बुकिंग के लिए ‘डिजिटल यूनिक आईडेंटीफिकेशन’ को अनिवार्य करने की है। इस मामले पर संसद की स्थाई समिति की बैठक में शीर्ष अधिकारियों ने कहा है कि, फिलहाल अभी सरकार ने इस पर कोई निर्णय नहीं लिया है।
आधार कार्ड महत्वपूर्ण दस्तावेज:
वही केंद्रीय अधिकारियों ने सांसदों को आश्वस्त किया कि आधार कार्ड में डेटा सुरक्षित है और इसकी जानकारी गलत हाथो में जाने की कोई संभावना नहीं है।

Post a Comment
Post a Comment