Micromax Selfie 2 with front flash launched at Rs 9999 - Gadgets News in Hindi



नई दिल्ली। माइक्रोमैक्स ने सोमवार को भारत में अपना नया स्मार्टफोन Selfie 2 उतारा है। इस स्मार्टफोन की खास बात यह है कि इसका फ्रंट कैमरा, लेटेस्ट, एंड्रॉएड सॉफटवेयर और फिंगरप्रिंट स्कैनर है। 9,999 रुपए की कीमत वाला यह फोन एक अगस्त से भारत में बिकना शुरू हो जाएगा। कंपनी इस फोन के साथ खास ऑफर भी दे रही है। कंपनी के अनुसार यदि 100 दिन के भीतर फोन को कोई नुकसान होता है तो कंपनी इसे बदलकर देगी। बता दें कि कंपनी इससे पहले कुछ फीचर फोन के साथ भी यह ऑफर पेश कर चुकी है।


माइक्रोमैस सेल्फी -2 एंड्रॉएड 7.0 नूगा पर चलेगा। इसमें मल्टी-विंडो व्यू, नोटिफिकेशन पैनल में रिप्लाय जैसे कई लेटेस्ट फीचर्स हैं। इस डुअल सिम स्मार्टफोन में 2.5डी कर्व्ड ग्साल प्रोटेक्शन के साथ 5.2 इंच का एचडी डिस्प्ले (720x1280 पिक्सल्स) है। इसमें1.3GHz quad-core MediaTek MT6737 SoC प्रोसेसर के साथ 3GB DDR3 रैम दी गई है। साथ ही इसमें 32GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से 64जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोन में Sony IM135 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें वाइड एंगल लेंस के साथ रियल टाइम बोके इफेक्ट और फेस ब्यूटी मोड भी है। फोन में LED फ्लैश के साथ 13MP का रियर कैमरा दिया गया है।

Micromax Selfie 2 में 3000mAh की बैटरी है, जो स्टैंडबाय मोड में 250 घंटे का बैकअप देती है। फोन 4G VoLTE, Bluetooth और Wi-Fi सपोर्ट करता है।

Post a Comment

Powered by Blogger.