| 'LIVE: ट्रेन एक्सीडेंटः कलिंग-उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन के 12 डिब्बे पटरी से उतर, 5 यात्रियों की मौत 50 घायल' |
मुजफ्फरनगर में ट्रेन एक्सीडेंटः खतौली के पास कलिंग-उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं. अभी तक 50 यात्रियों के घायल होने की खबर है. अब तक इस हादसे में 5 यात्रियों की मौत की खबर आई है.
| "LIVE: ट्रेन एक्सीडेंटः कलिंग-उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन के 12 डिब्बे पटरी से उतर, 5 यात्रियों की मौत 50 घायल" |
नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है. मुजफ्फरनगर में खतौली के पास कलिंग-उत्कल एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. ट्रेन के करीब 12 डिब्बों के पटरी से उतरने की खबर है. इस हादसे में 5 यात्रियों की मौत की खबर आई है वहीं अभी तक इस रेल हादसे में 50 यात्रियों के घायल होने की खबर है. ये ट्रेन पुरी से हरिद्वार जा रही थी. वहीं एनडीआरएफ की टीम बचाव कार्य के लिए मौके पर रवाना कर दी गई है.
घटनास्थल पर प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि पुलिस और प्रशासन ने तुरंत कुछ नहीं किया, हमने लोगों को कंधे पर उठाकर अस्पताल भेजा है.
सीएम योगी ने कहा कि हताहतों की सही संख्या अभी पता नहीं है. घटना की जगह पर यूपी के 2 अधिकारियों सतीश माहना और सुरेश राणा को भेजा गया है. पूरी घटना बेहद दुखद है, जो यात्री घायल हैं उनके प्रति मेरी संवेदना है और प्रदेश सरकार मृतकों के परिजनों और घायलों की हरसंभव मदद करेगी.
राहत के काम में रेलवे की लेट लतीफी सामने आई. हादसे के डेढ़ घंटे बाद भी एक दूसरे पर चढ़े डिब्बों को हटाने के लिए नहीं पहुंची रेलवे की क्रेन
हादसे के पीछे आतंकी एंगल से इनकार नहीं, नोएडा से यूपी एटीएस की टीम घटनास्थल पर रवाना हो चुकी है.
पलटी हुई बोगियों को गैस कटर की मदद से काटने की कोशिश की जा रही है, बताया जा रहा है कि इनमें कुछ शव हो सकते हैं.
मुजफ्फरनगर के सांसद संजीव बालियान ने कहा कि घायलों को खतौली अस्पताल, मेरठ अस्पताल भेजा जा चुका है.
फिलहाल मामले के कारण बताने से पहले घायलों को बचाने की कोशिश की जा रही है. संजीव बालियान
पीएसी की 9 कंपनी खतौली के पास दुर्घटनास्थल पर भेजी जा चुकी हैं.
यूपी एटीएस की टीम खतौली जा रही है और आतंकी एंगल से इस हादसे की जांच करेगी.
रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने ट्वीट कर कहा है कि मैं व्यक्तिगत रूप से इस हादसे की जानकारी ले रहा हूं. मेडिकल वाहनों को तुरंत दुर्घटनास्थल पर रवाना कर दिया गया है. हादसे की जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं और किसी भी लापरवाही के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
रेलवे ने इस हादसे में यात्रियों से जुड़ी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है. 9760534054 और 5101 नंबर जारी किए गए हैं.
रेल राज्यमंत्री ने कहा कि घायलों को सबसे बेहतर चिकित्सा मुहैया कराई जाए और ये सरकार की पहली प्राथमिकता है. जो कुछ भी होगा वो जांच के दायरे में आएगा और आतंकी हमले के एंगल पर अभी बिना जांच कुछ नहीं कहा जा सकता हैः रेलवे के जीआरएम, जीएम, या रेलवे का कोई बड़ा अधिकारी जानकारी देगा उसके बाद ही बयान जारी किया जाएगा.
मैं खद मौके पर जा रहा हूं और जल्द ही सारी जानकारी दी जाएगी. मनोज सिन्हा
यूपी सीएम योगी ने हादसे की जानकारी ली और कहा कि हरसंभव जानकारी और मदद दी जाए.
टेरर लिंक की जांच के लिए एटीएस की टीम को भी मौके पर रवाना कर दिया गया है.
शाम बजकर 46 मिनट पर खतौली में ये ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हुई. खतौली मुजफ्फरनगर से 24 किलोमीटर दूर है और इसी के पास ये हादसा हुआ है. ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से निकलकर हरिद्वार की तरफ जा रही थी. इस ट्रेन को रात 9 बजे हरिद्वार पहुंचना था. मुजफ्फरनगर और मेरठ के बीच खतौली पड़ता है.
Post a Comment
Post a Comment