नई दिल्ली। हैदराबाद में 28 से 30 नवंबर तक चलने वाली ग्लोबल एंटरप्रेन्योरशिप समिट (GES) को भारत और अमेरिका मिलकर होस्ट करेंगे। इसकी जानकारी पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न्यौते के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप भारत आने को तैयार हैं। इवांका ने पीएम मोदी के साथ वाली फोटो ट्वीट करके इसकी सूचना दी है।
इवांका पहली बार भारत आ रही हैं और उनके इस दौरे के लिए वॉशिंगटन, हैदराबाद और दिल्ली में तैयारियां शुरू हो गई हैं। जीईसी समिट के लिए दिल्ली, बेंगलुरु और मुंबई भी पसंदीदा जगह थे, लेकिन हैदराबाद को चुना गया। यहां पर बड़े सम्मेलनों के लिए मौजूद बुनियादी सुविधाओं को इसके पीछे अहम वजह बताया गया।
स्वतंत्रता दिवस पर जेट एयरवेज का तोहफा, कम पैसों में करें हवाई सफर
पीएम मोदी ने कहा कि GES 2017 उद्यमियों को एक साथ लाने और वैश्विक नेताओं के साथ एक नई शुरुआत करने का एक अनूठा अवसर है। बता दें कि पीएम मोदी जब जून में अपने पहले अमेरिकी दौरे पर गए थे तो उन्होंने इवांका को भारत में होने जा रहे इस समिट के लिए इनवाइट किया था। इवांका ने भी उस समय ट्वीट करके पीएम मोदी को इसके लिए शुक्रिया अदा किया था।
दिल्ली के इन इलाकों में महंगी पड़ सकती है आप की गाड़ी पार्किंग, 1 घंटे का चार्ज होगा 1000 रुपये!
गौरतलब है कि राष्ट्रपति ट्रंप की इवांका सलाहकार भी हैं। GES की शुरुआत साल 2010 में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने की थी। भारत के लिए यह पहला मौका है जब वह इस समिट का आयोजन करने वाला है। पीएम मोदी के अमेरिका दौरे पर ही भारत को इस समिट का आयोजन करने का मौका मिला था।

Post a Comment
Post a Comment