Image result for राशिफल

ज्योतिष। आज सूर्य कर्क राशि में रहेगा और चंद्रमा मकर राशि को त्यागकर कुम्भ राशि में प्रवेश करेगा, इन दोनों को शतभिषा नक्षत्र का साथ मिलेगा। इनका साथ आपकी राशि पर क्या प्रभाव डालेगा। आइए डालते हैं आज के राशिफल पर एक नजर…


मेष :-
मेष राशि के जातकों को आज सरकारी क्षेत्र से सफलता मिलने के योग बन रहे हैं, किसी पारिवारिक कार्यक्रम में भी जा सकते हैं।


वृष :-
वृष राशि के जातक समयानुसार ढलने की कोशिश करें, नए काम में व्यवधान आ सकता है।


मिथुन :-
मिथुन राशि के जातक अगर कोई व्यवसायिक डील करना चाहते हैं तो आज कर लें, समय शुभ है।


कर्क :-
कर्क राशि के जातक आज किसी बाहरी व्यक्ति से पारिवारिक मामलों में सलाह लेने से बचें, गृहक्लेश होने की संभावना है।


सिंह :-
सिंह राशि के जातक आज पूरे दिन व्यस्त रहेंगे, आज किया गया निवेश लाभ देगा।


कन्या :-
कन्या राशि के जातकों को आज यात्रा करना सुखद रहेगा, यात्रा में मनोरंजन होगा।


तुला :-
तुला राशि के जातक चतुराई से पैसा बचाने में कामयाब होंगे, आज आपको कुछ अहम फैसले भी लेने पड़ सकते हैं।


वृश्चिक :-
वृश्चिक राशि के जातक अगर आज कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं तो अवश्य करें, समय शुभ है।

धनु :-
धनु राशि के जातक आज भूलकर भी किसी को पैसे उधार न दें, पैसे फंसेंगे। ऑफिस में अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें।


मकर :-
मकर राशि के जातकों के लिए आज आर्थिक रास्ते खुलेंगे, शाम के समय कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है।


कुंभ :-
कुंभ राशि के जातक आज जल्दबाजी करने से बचें, बनते काम बिगड़ सकते हैं।

मीन :-
मीन राशि के जातकों के लिए व्यवसायिक सौदे करना फायदेमंद रहेगा, मौज-मस्ती में दिन व्यतीत होगा।

नोट: आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया किसी पंड़ित या ज्योतिषी से संपर्क करें।


Source: Google

Post a Comment

Powered by Blogger.