एयरटेल की तरफ से जारी किया गये इस नये डेटा ऑफर का लाभ 4G स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स ही उठा सकते हैं. एयरटेल अपने यूजर्स को 84GB डेटा के साथ में अनलिनिटेड कॉलिंग का लाभ भी दे रहा है.

Image result for अब एयरटेल   399
अब एयरटेल के धमाकेदार ऑफर के साथ ले जिओ जैसा मज़ा, 399 रुपये में 84GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने जियो की चुनौती से निपटने के लिए धमाकेदार डेटा ऑफर पेश किया है. एयरटेल के 4G यूजर्स को 399 रुपये के रीचार्ज पर 84GB डेटा 84 दिन की वैलिडिटी के साथ मिल रहा है.
एयरटेल की तरफ से जारी किया गये इस नये डेटा ऑफर का लाभ 4G स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स ही उठा सकते हैं. एयरटेल अपने यूजर्स को 84GB डेटा के साथ में अनलिनिटेड कॉलिंग का लाभ भी दे रहा है.
बता दें कि एयरटेल की ओर से यह नया डेटा ऑफर रिलायंस जियो की चुनौती से निपटने के लिए ही पेश किया गया है. इससे पहले पिछले महीने जियो ने अपने ‘धन धना धन’ ऑफर में बदलाव करते हुए 399 रुपये में 84GB डेटा 84 दिन के लिए उपलब्ध करवाने का ऐलान किया था.
हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब एयरटेल ने अपने प्लान्स में यह बदलाव किया है. इससे पहले एयरटेल ने अपने स्पेशल ऑफर्स के जरिए यूजर्स को 293 रुपये और 499 रुपये के रीचार्ज पर 84 GB डेटा उपलब्ध करवाया था.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जियो के आने के बाद से ही एयरटेल को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है. वहीं जियो यूजर्स को 399 रुपये का रीचार्ज करवाने पर कैशबैक के ऑफर भी मिल रहे हैं.

Post a Comment

Powered by Blogger.