आमिर खान की अपकमिंग फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है। इस फिल्म में आमिर खान की अॉनस्क्रीन बेटी जायरा वसीम हैं जो सिंगर बनना चाहती है।
फिल्म में आमिर शक्ती कुमार नाम के म्यूजिक डायरेक्टर बने हैं जो नए टैलेंट को मौका देता है।
सीक्रेट सुपरस्टार यह कहानी एक यंग फीमेल सिंगर की है जो कई परेशानियों के बावजूद खुद अपने दम पर मुकाम हासिल करती है। आमिर खान प्रोडक्शन की इस फिल्म को उनके लंबे समय तक बिजनेस मैनेजर रहे अद्वैत चन्दन ने डायरेक्ट किया है।
फिल्म की खास बात यह है कि आमिर इसमें अब तक के सबसे अनोखे लुक में नज़र आ रहे हैं।
यह फिल्म एक छोटे से शहर में रहने वाली छोटी सी लड़की की कहानी है। उसका शौक गाना गाने का है और सपना है कि एक दिन सारी दुनिया उसकी आवाज़ सुने। इस काम में मां का साथ है लेकिन पिता का नहीं।
लड़की अपना वीडियो इंटरनेट पर डालती है लेकिन नाम नहीं बताती और यही है 'सीक्रेट सुपरस्टार' की कहानी। फिल्म 19 अक्टूबर अगस्त को रिलीज होगी।
Post a Comment
Post a Comment