"शर्मनाक: पुलिस चौकी में किशोरी के साथ बलात्कार"
पुलिस आम जनता की रक्षा के लिए होती है. उनके रहने से लोग डर महसूस नहीं करते है. लेकिन क्या हो जब रक्षक ही भक्षक बन जाए. ऐसा ही यूपी के बलिया इलाके में हुआ.

सिपाही ने किया रेप 

शर्मनाक: पुलिस चौकी में किशोरी के साथ बलात्कार
बलिया के रेवती थाना क्षेत्र में स्थित गोपालनगर पुलिस चौकी पर तैनात धरम नामक सिपाही पर आरोप है कि उसने एक लड़की को धोखे से अपने पास बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. हालांकि सिपाही की इस करतूत की जानकारी लोगों को समय रहते लग गई और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. जहां ग्रामीणों ने आरोपी पुलिसकर्मी को रंगेहाथ पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी.

पीड़िता के पिता की सदमे से हो गयी मौत

बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी द्वारा पीडिता के साथ किए गए इस घिनौने काम की जानकारी जैसे ही पीड़िता के बुजुर्ग पिता को लगी तो समाज के डर व सदमे से उसकी मृत्यु हो गई. इस दौरान ग्रामीणों के हाथों पीट चुका आरोपी सिपाही मौका पाकर वहां से फरार हो गया. लेकिन कुछ ही दूर जाने के बाद वह बाढ़ के पानी मे फंस गया. मामले की जानकारी जैसे ही पुलिस को लगी तो रेवती कोतवाल कुवर प्रताप सिंह ने आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने सिपाही को जेल भेजा

'शर्मनाक: पुलिस चौकी में किशोरी के साथ बलात्कार'
ग्रामीणों की माने तो पुलिस चौकी पर तैनात इस सिपाही ने किशोरी को बहला-फुसलाकर पहले उससे दोस्ती बढाई व फिर शुक्रवार को रात्रि में उसे थाने में मिलने बुलाया. इस दौरान सिपाही ने पीडिता को धमकाया व उसके साथ जबरन गलत कार्य किया. मामले की जानकारी पर पहुंचे ग्रामीणों ने जब मौके पर हंगामा मचाया तो कई थानों की पुलिस फोर्स वहां पहुंच गई व मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

सिपाही के ऊपर कई धाराएं लगी है

मामले की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक विजय पाल सिंह ने बताया कि पीड़िता बालिका के चाचा ने आरोपी सिपाही धर्म के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज कराया है. जिसके अनुसार कार्रवाई करते हुए हमने आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर जेल भेजने के साथ ही उसे सेवाओं से निलम्बित कर दिया है.
,

Post a Comment

Powered by Blogger.