नई दिल्ली। अंडरवर्ल्ड डॉन और डी कंपनी का सरगना दाऊद इब्राहिम को लेकर एक बड़ी बात सामने आई है। खबरों की मानें तो उसको एक खतरनाक बीमारी हो गई है। मीडिया के सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान के काराची में रह रहे दाऊद इब्राहिम को लंग कैंसर हो चुका है। जिस कारण से वह पिछले खई दिनों से बिस्तर पर पर है।
इसकी जानकारी पाकिस्तान और मुंबई के कॉल इंटरसेप्ट के दौरान खुफियां एजेंसियों ने द्वारा दी गई है। वहीं. मुंबई पुलिस और खुफियां एजेंसी दाऊद इब्राहिम के हर कदम पर पैनी नजर बनाए रहती है। इसी सिलसिले में पिछले महीने पाकिस्तान से मुंबई आए एक कॉल से पुलिस और एजेंसियों को जानकारी मिली की दाऊद ईब्राहिम को लंग कैंसर हो चुका है और उसका इलाक कराची में ही हो रहा है।
सूत्रों के मुताबिक लंग कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी होने की वजह से दाऊद हमेशा दर्जनों डॉक्टरों की निगरानी में रहता है।जिसमें उसकी पूरी मदद पाकिस्तानी आर्मी और आईएसआई करती है।फिलहाल इस बात पर कोई आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की गई है।
Post a Comment
Post a Comment