लंदन। ब्रिटेन के ब्रिस्टल में स्थित ब्रिटेन के सबसे बड़े ब्रेन बैंक की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इस बैंक में करीब एक हजार दिमाग सहेजकर रखे गए हैं। इन्हें स्लाइसिंग बोर्ड, पैकेट व टेस्ट ट्यूब में सुरक्षित रखा गया है। खास बात है कि बैंक इन दिमाग को माइनस 150 डिग्री के तापमान में सहेजकर रखता है।
brain bank 21 07 2017
यहां मौजूद शोधकर्ताओं को उम्मीद है कि इनके जरिए व डिमेंशिया व कई गंभीर बीमारियों के आसान उपचार करने में सफलता हासिल कर सकेंगे। साउथमीड अस्पताल में बैंक मैनेजर डॉ लॉरा पाल्मर ने बताया कि किसी भी शख्स की मौत के बाद उनकी टीम के पास केवल 72 घंटे होते हैं जिसमें वह दिमाग को सुरक्षित रूप से बैंक लेकर आते हैं और उसके स्टोर करके रखते हैं।
इसे कूल बॉक्स में लाया जाता है जिसके बाद इसके दो हिस्से किए जाते हैं। एक हिस्से को तीन सप्ताह तक फॉर्मलिन में रखा जाता है ताकि वह खराब न हो जबकि दूसरे हिस्से पर शोध किया जाता है। फॉर्मलिन में रखे हिस्से में से डिमेंशिया से प्रभावित हिस्से को अलग कर उस पर वैक्स लगाया जाता है।
इसे आगे शोधकर्ता माइक्रोस्कोप में अध्ययन करते हैं। भारत को मिले हैं सैंपलउल्लेखनीय है कि ब्रिटेन में ऐसे 10 ब्रेन बैंक हैं। वहीं, साउथमीड अस्पताल से कुछ दिमाग के कुछ सैंपल अध्ययन के लिए भारत, कनाडा और स्वीडन जैसे देशों को सौंपे गए हैं।
Powered by Blogger.