LIVE महिला वर्ल्डकप फाइनल : झूलन और पूनम का जलवा, वर्ल्‍ड चैंपियन बनने के लिए भारत को 229 रन की जरुरत - ENGW 228/7



लंदन : भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नजरें आज यहां इंग्लैंड के खिलाफ महिला विश्व कप फाइनल जीत कर अपने परिकथा जैसे अभियान का बेहतरीन अंत करने पर टिकी हैं. इस बीच इंग्‍लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला लिया है. मौजूदा टूर्नामेंट में मिताली राज की अगुआई वाली भारतीय टीम ने अब तक स्वप्निल प्रदर्शन किया है और टीम ने सेमीफाइनल में छह बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 36 रन से हरा कर सबको अपनी क्षमता दिखा दी है.


टीम अब चाहेगी कि उसे टूर्नामेंट में अपनी कड़ी मेहनत का सुखद फल मिले. महिला विश्व कप में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2005 में रहा जब टीम फाइनल में पहुंची, लेकिन ऑस्ट्रेलिया से हार गयी. अब रविवार को होने वाला मैच ऐसा लम्हा साबित हो सकता है, जो महिला क्रिकेट को लेकर भारत में सभी समीकरण बदल दे. भारतीय पुरुष टीम ने भी 1983 में लार्ड्स में ही वेस्टइंडीज की अजेय मानी जानेवाली टीम को हरा कर अपना पहला विश्व कप जीता था और इसके बाद धीरे-धीरे दुनिया में क्रिकेट और इस खेल की वित्तीय ताकत बना. 

* हरमनप्रीत हुई चोटिल : मैच से पहले भारतीय खेमे के लिए बुरी खबर आ रही है. फाइनल मैच से पहले टीम की विस्फोटक बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर चोटिल हो गयी हैं. प्रैक्टिस के दौरान हरमनप्रीत कौर के कंधे में चोट लग गयी. हरमनप्रीत कौर ने सेमीफाइनल में 115 बॉल पर नाबाद 171 रनों की पारी खेली थी और भारत को फाइनल में पहुंचाया था. हालांकि खेलेंगी या नहीं अभी तय नहीं है. 
* मिताली व झूलन के पास 2005 फाइनल का अनुभव
रविवार के मैच में जीत महिला क्रिकेट में भी इस तरह का बदलाव लाने की क्षमता रखती है. भारतीय टीम ने दूसरी बार खिताबी मुकाबले में जगह बनायी है. मिताली और झूलन गोस्वामी 2005 में उप विजेता टीम का हिस्सा थे और संभवत: उनके पास विश्व चैंपियन बनने का अंतिम मौका होगा. मिताली ने कहा कि मेरे लिए और झूलन के लिए यह काफी विशेष है, क्योंकि 2005 टूर्नामेंट में खेलने वाली हम ही दो खिलाड़ी हैं, जो अब भी टीम के साथ हैं और हमारे लिए यह 2005 में पहुंचने की तरह है.
* कप्तान के बोल
2005 के विश्व कप के फाइनल में हमने कुछ गलती की थी. उससे हम सबक लेंगे. इस बार बल्लेबाजी-गेंदबाजी दोनों ने साथ दिया है. हम खिताब के बड़े दावेदार हैं. 
मिताली राज, भारतीय महिला टीम की कप्तान

* इंग्लैंड की टीम ने अब तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं किया है. हमारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बाकी है. भारत के खिलाफ चौथी बार विश्व खिताब जीतने उतरेंगे. 
हीथर नाइट, कप्तान , इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम 

दोनों टीमें इस प्रकार हैं
भारत : मिताली राज (कप्तान), पूनम राउत, स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर, दीप्ति शर्मा, वेदा कृष्णमूर्ति, सुषमा वर्मा, झूलन गोस्वामी, शिखा पांडे, राजेश्वरी गायकवाड़.
इंग्लैंड : हीथर नाइट (कप्तान), टैमी ब्युमोंट, सारा टेलर, लारेन विनफील्ड, नताली शिवर, फ्रेन विल्सन,  कैथरीन ब्रंट, जेनी गुन, लारा मार्श, अनया श्राब्सोल, एलेक्स हर्टले.
भारत का फाइनल तक का सफर
24 जून,2017 इंग्लैंड को 35 रनों से हराया
29 जन, 2017 वेस्टइंडीज को सात विकेटों से हराया
2 जुलाई, 2017 पाकिस्तान को 95 रनों से हराया
5 जुलाई 2017 श्रीलंका को 16 रनों से हराया
8 जुलाई 2017   साउथ अफ्रीका से 115 रनों से हारा
12 जुलाई 2017 ऑस्ट्रेलिया से आठ विकेटों से हारा
15 जुलाई 2017 न्यूजीलैंड को 186 रनों से हराया

23 जुलाई 2017   ऑस्ट्रेलिया को 36 रनों से हराया
Powered by Blogger.