जयपुर। आईसीसी महिला विश्व कप इंग्लैंड क्रिकेट टीम की खिताबी जीत के साथ खत्म हो चुका है। ऐसा पहली बार हुआ है जब महिला विश्व कप को लोगों ने सबसे ज्यादा देखा है। भारतीय महिलाओं का जबरदस्त प्रदर्शन भी भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को इसे देखने पर मजबूर करता दिखा। महिलाओं के लगाए चौके और छक्के तो आपने खूब देखे। लेकिन अब हम आपको बताएंगे ऐसे सात रिकॉर्ड जो महिला क्रिकेटरों ने पुरुष क्रिकेटरों से पहले ही बना दिए थे। कुछ तो ऐसे हैं, जिसको पुरुष टीम आज तक छू नहीं पाई है।





पहला रिकॉर्ड

100 रन और 10 विकेट एक मैच में
1958 में ऑस्ट्रेलिया की बैटी विल्सन पहली क्रिकेटर बनी 
शतक लगाया और 16 रन देकर 11 विकेट चटकाए 
1960 पुरुष क्रिकेट में ये कारनामा पहली बार एलन ने किया


दूसरा रिकॉर्ड

400 से ज्यादा रन बनाए
1997 न्यूजीलैंड ने पहली बार ये कारनामा किया
9 साल बाद पुरुष टीम ने पहली बार इसको दोहराया
405 रनों से हराया पाकिस्तान को, रिकॉर्ड आज तक कायम


तीसरा रिकॉर्ड

सचिन से पहले दोहरा शतक
1997 में ऑस्ट्रेलिया की बेलिंडा क्लार्क ने वनडे क्रिकेट में बनाए 229 रन
412 रन डेनमार्क के खिलाफ  बनाए थे ऑस्ट्रेलिया ने
सचिन तेंदुलकर ने ये कारनामा दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध पुरुष क्रिकेट में पहली बार किया


सबसे कम उम्र में शतक

16 साल 217 दिन की उम्र में शाहिद आफरीदी ने बनाया शतक
1999 में मिताली राज ने 16 साल 205 दिन की उम्र में लगाया शतक
 भारत की मिताली राज का आज भी कायम है ये रिकॉर्ड 


पांचवां रिकॉर्ड

सबसे इकोनोमिकल स्पेल
2003 में पाक की खुर्शीद जबीन ने 10 ओवर के स्पेल में मात्र 2 रन देकर 3 विकेट लिए
जापान के खिलाफ किया पाक क्रिकेटर ने ये कारनामा
मात्र 0.20 के इकोनोमी रेट और 0.66 के औसत से


छठा रिकॉर्ड

वनडे का सबसे युवा कप्तान
2001 में इंग्लैंड की ब्रिंडल को 19 साल 260 दिन की उम्र में 
बांग्लादेश के राजिन सबसे युवा कप्तान वनडे में पुरुष क्रिकेट के 
21 साल की उम्र में कप्तान बने थे युवा कप्तान



सातवां रिकॉर्ड

विश्व कप जीत में पुरुष टीम से आगे
5 बार विश्व कप उठाया ऑस्ट्रेलिया की पुरुष टीम ने
7 बार ये कारनामा ऑस्ट्रेलिया की महिलाओं ने किया
3  लगातार विश्व कप जीतने का रिकॉर्ड दोनों के नाम



source:rp
Powered by Blogger.