इस उपाए से करें मिनटों में अपने दांत साफ, अगर गुटखे से दांत हो गए हैं काले

अगर आपके दांत भी गुटखा खाने की वजह से काले और गंदे हो गए हैं तो निराश ना हों क्योंकि कुछ ऐसे घरेलू उपाय हैं जिससे गुटखे के काले निशान से 1 मिनट में छुटकारा मिल जाएगा।
गुटखा खाने से ना सिर्फ कैंसर जैसी बीमारी का खतरा होता है बल्कि इसके साथ ही यह हमारे दांतों के लिए भी बहुत ही हानिकारक होता है। लंबे समय तक गुटखा खाने से दांतों पर एक गाली सी परत जम जाती है जिससे ना सिर्फ दांत कमज़ोर हो जाते हैं बल्कि इससे पर्सनैलिटी पर भी बहुत ही बुरा असर पड़ता है। इससे छुटकारा पाने के लिए कई बार अलग-अलग तरह के टूथपेस्ट का भी इस्तमाल किया जाता है लेकिन वो फायदेमंद साबित नहीं हो पाते हैं।
अगर आपके दांत भी गुटखा खाने की वजह से काले और गंदे हो गए हैं तो निराश ना हों क्योंकि कुछ ऐसे घरेलू उपाय हैं जिससे गुटखे के काले निशान से 1 मिनट में छुटकारा मिल जाएगा। आईये डेंटिस्ट डॉ. अनिल शर्मा से जानते हैं दांतों की काली परत से छुटकारा पाने का आसान तरीका।
ये नुस्खे हैं फायदेमंद:
दातों से काली परत हटाने के लिए सबसे पहले अपने दांतों पर अच्छी तरह ब्रश कर लें। इसके बाद थोड़ा सा बेकिंग सोडा लेकर इसमें कुछ बूंदे नींबू की मिला लें। इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाने के बाद इससे दांतों में अच्छी तरह से मसाज कर लें। जब दातों की मसाज हो जाए तो नारियल पानी से कुल्ला कर लें। इस नुस्खे को 1 मिनट तक अपनाने से दांतो का कालापन दूर हो जाता है।
इसके अलावा नींबू पानी से रोज़ाना कुल्ला करने से भी दांतों का कालापन दूर होता है। अगर कोई भी विकल्प काम नहीं कर रहा है तो नीम के दातून आपके बहुत ही काम आ सकते हैं। इस दातून से ना सिर्फ आपके दांत साफ होंगे बल्कि स्वस्थ्य भी होंगे। उन उपायों के अलावा संतरे का छिलका भी दांतों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके लिए संतरे के छिलके और तुलसी के पत्तों को सुखा लें। सुखाने के बाद इसे पीसकर इसका पाउडर बना लें। इस पाउडर से दांत साफ करने पर दातों का कालापन जल्द ही दूर हो जाता है।

Post a Comment

Powered by Blogger.