
हमें रोजाना अजीबोगरीब चीजें सुनने को मिलती है। लेकिन आज हम ऐसे शमशान घाट के बारे में बताने जा रहे है जिसके डर से शरीर सहम जाता है। आमतौर पर वहां का माहौल काफी भयानक होता है। लेकिन गुजरात में एक ऐसे शमशान घाट का निर्माण हुआ है जो अपने आप में बेहद अनोखा है। इसकी बनावट और माहौल दूसरे घाटों से बिल्कुल अलग है। दरअसल, इस शमशान घाट को एयरपोर्ट का लुक दिया गया गया है।
‘अंतिम उड़ान मोक्ष यात्रा’:
इसमें हवाई जहाज भी खड़े दिखाई पड़ते हैं। बनवाट के आधार पर इसका नाम भी बेहद अनोखा है। इस शमशान घाट को ‘अंतिम उड़ान मोक्ष यात्रा’ कहा जाता है। इस श्मशान में पांच चितास्थल हैं, जिनमें से तीन में इलेक्ट्रिक मशीनों से दाह संस्कार किया जाता है और बाकि दो में लकड़ियों से शव को जलाया जाता है।
एयरपोर्ट की तरह होती है एनाउंसमेंट:
इस श्मशान घाट की सबसे अनोखी बात यह है कि जब भी कोई शव अंतिम संस्कार के लिए यहां पहुंचता है तो एयरपोर्ट की तरह एनाउंसमेंट होती है। एनाउंसमेंट में जानकारी दी जाती है कि कौन से किस गेट से अंदर जाना है। इतना ही नहीं इस दुःख की घड़ी में मृतक के घरवालों को सांत्वना देने की भी व्यवस्था की गयी है। यह खड़े दोनों हवाई जहाज के नाम मोक्ष एयरलाइन्स और स्वर्ग एयरलाइन्स हैं।