दो महिलाओं की चोटी काटने का मामला सामने आया है। घटना से गांव में भय व्याप्त है। वहीं नारायणपुर क्षेत्र में भी तीन महिलाओं के बाल काटने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने महिलाओं का घर से निकलना बंद कर गांव के तेजाजी मंदिर में भजन-कीर्तन करना शुरू कर दिया है।
थानागाजी. अलवर.
क्षेत्र के गांव गोवड़ी में एक के बाद एक कर दो महिलाओं की चोटी काटने का मामला सामने आया है। घटना से गांव में भय व्याप्त है। वहीं नारायणपुर क्षेत्र में भी तीन महिलाओं के बाल काटने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने महिलाओं का घर से निकलना बंद कर गांव के तेजाजी मंदिर में भजन-कीर्तन करना शुरू कर दिया है।
एक के बाद एक गांव में चोटी काटने की हुई इन दो घटनाओं की सूचना पर पुलिस-प्रशासन सहित चिकित्सा विभाग की टीम गांव पहुंची। टीम को फिलहाल दोनों घटनाओं के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस घटना को सुनियोजित अफवाह बता रही है। ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार दोपहर गांव की महिला मीरा (33) पत्नी सुल्तान यादव खेत से ज्वार लेने गई थी। कुछ देर बाद वह वहीं बेहोश होकर गिर पड़ी।
ग्रामीण जब मौके पर पहुंचे तो महिला की चोटी कटी हुई थी। इसके थोडी देर बाद मनखुरी (40) पत्नी लीलाराम यादव पानी लेने गई और वहीं गिर गई। उसकी भी चोटी कटी पाई।
एक-एक कर दो महिलाओं की कुछ देर में चोटी कटने से गांव में भय व्याप्त हो गया। कुछ लोग इसे देवताओं का नाराज होना मान भजन-कीर्तन में जुट गए। वहीं, कुछ इसे किसी शरारती तत्व की हरकत मान रहे हैं।
ग्रामीणों ने दिखाए बालों के गुच्छे
गांव में दो महिलाओं की चोटी कटने की सूचना पर मौके पर पहुंचे तहसीलदार सहित अन्य अधिकारियों को ग्रामीणों ने महिलाओं की कटी चोटी दिखाई। उधर, गांव पहुंचे थानागाजी सीएचसी के चिकित्सक डॉ. डीसी मीणा व शेरसिंह चौधरी ने दोनों महिलाओं की जांच की। इस दौरान दोनों महिलाओं का बीपी व पल्स रेट नॉर्मल आई।
मारवाड़ में भी फैली अफवाह, गलत साबित हुई: महिलाओं की चोटी काटने की अफवाह का दौरा एक पखवाड़ा पूर्व मारवाड़ से शुरू हुआ। मारवाड़ के जोधपुर, बाड़मेर एवं अन्य स्थानों पर महिलाओं की चोटी काटने की घटनाओं की चर्चा रही थी। बाद में इन घटनाओं की जांच कराई गई तो ये सभी झूठी निकली। मारवाड़ में अफवाह का दौर थमने के बाद अब अलवर जिले में भी कुछ एेसी ही घटनाओं की गूंज सुनाई पडऩे लगी है। फिलहाल यहां भी एेसी घटनाओं को अफवाह का दौर बताया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई घटना
गांव गोवड़ी में दो महिलाओं की चोटी कटने की घटना बुधवार को पूरे जिले में चर्चा का विषय रही। सोशल मीडिया पर भी यह जमकर वायरल हुई। उधर, तहसीलदार बनवारीलाल गुप्ता ने ग्रामीणों से घटना को वायरल नहीं करने की अपील की है।
बनवारीलाल गुप्ता तहसीलदार थानागाजी ने बताया कि यह सही है कि दोनों महिलाओं के बाल कटे हुए हैं। यह कैंची से नहीं काटे हुए लगते हैं। फिलहाल कुछ समझ में नहीं आ रहा है। हो सकता है यह किसी शरारती तत्व की हरकत या अफवाह हो।
रचना आसोपा व्याख्याता गौरी देवी महाविद्यालय अलवर ने बताया कि महिलाओं की चोटी काटने की घटनाएं कल्पित हैं। महिलाओं को एेसी घटनाओं पर विश्वास नहीं करना चाहिए। कोई भी एेसी अफवाहों पर ध्यान नहीं दंे।
डॉ. मूल सिंह मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अलवर ने बताया कि यह अफवाह है। एेसी अफवाहें अन्य जिलों में भी फैलाई जा रही हैं। ग्रामीण इस पर ध्यान नहीं दें। यह कुछ लोगों की अफवाह फैलाने की सुनियोजित साजिश हो सकती है।
Post a Comment
Post a Comment