बीते दिनों अक्षय कुमार और भूमि पेडणेकर स्टारर फिल्म टॉयलेट : एक प्रेम कथा के लीक होने की खबर आई।




मुंबई.बीते दिनों अक्षय कुमार और भूमि पेडणेकर स्टारर फिल्म 'टॉयलेट : एक प्रेम कथा' के लीक होने की खबर आई। इसके बाद यह बात सामने आई कि डायरेक्टर और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा के जिम ट्रेनर विठाल को एक पेनड्राइव में इस फिल्म का फर्स्ट हाफ मिला। फाइनली, अब यह खुलासा भी हो गया है कि फिल्म आखिर लीक कैसे हुई थी। 

किसकी गलती से लीक हुई फिल्म...

- क्राइम ब्रांच पूरे मामले की जांच कर रही है। इस बीच खुलासा हुआ है कि प्रोड्यूसर नीरज पांडे की बिजनेस पार्टनर शीतल भाटिया की असिस्टेंट आकांक्षा की गलती से फिल्म लीक हुई।
- रिपोर्ट्स के मुताबिक, आकंक्षा कहीं अपनी वह पेनड्राइव भूल गई थीं, जिसमें 'टॉयलेट : एक प्रेम कथा' की कॉपी मैजूद थी। बाद में यह पेनड्राइव जिम ट्रेनर विट्ठल के पास पहुंच गई।
क्या झूठ बोल रहे थे विट्ठल?

- रेमो डिसूजा का कहना है कि विट्ठल ने उनके पास आकर कहा था कि उसे लोनावला से एक पेनड्राइव मिली है, जिसमें 'टॉयलेट...' का फर्स्ट हाफ मौजूद है। रेमो की मानें तो पहले उन्हें यह बात मजाक लगी। लेकिन बाद में उन्होंने विट्ठल से कहा कि वे पेनड्राइव उन्हें सौंप दें। 
- हालांकि, एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि विट्ठल के हाथ में यह पेनड्राइव मुंबई में ही आई थी।

आखिर किसकी गलती से Leak हुई अक्षय की 'टॉयलेट...', हुआ खुलासा

पेनड्राइव में थी पूरी फिल्म
- विट्ठल ने रेमो से कहा था कि पेनड्राइव में फिल्म का फर्स्ट हाफ है। लेकिन रेमो के मुताबिक, पूरी की पूरी फिल्म पेनड्राइव में मौजूद थी। 
- रेमो ने कहा था, "एक मेकर होने के नाते मैं समझ गया कि अगर फिल्म रिलीज से पहले वायरल हो गई तो हंगामा हो जाएगा। इसके बाद मैंने लगातार अक्षय से बात करने की कोशिश की, लेकिन नहीं हो पाई। फिर मैंने फिल्म की प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा को सारी बात बताई, उन्होंने तुरंत निर्देशक श्री नारायण सिंह को मेरे ऑफिस भेजा और मैंने वह पेनड्राइव उन्हें सौंप दी।"

Image result for आखिर किसकी गलती से लीक हुई अक्षय की 'टॉयलेट...', हुआ खुलासा

11 अगस्त को रिलीज हो रही है 'टॉयलेट...'
- डायरेक्टर श्रीनारायण सिंह की यह फिल्म 11 अगस्त 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
- फिल्म को नीरज पांडे के साथ शीतल भाटिया और अक्षय कुमार ने प्रोड्यूस किया है। 
- अक्षय और भूमि के अलावा फिल्म में अनुपम खेर, सना खान और दिव्येंदु शर्मा भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।



source:bb
Powered by Blogger.