Triple H gifts WWE championship belt to IPL champions Mumbai Indians
वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट सुपरस्टार रेसलर ट्रिपल एच ने आईपीएल 2017 की विनिंग टीम मुंबई इंडियंस को अपनी चैम्पियनशिप बेल्ट भेजी है। बता दें कि 22 मई को जब मुंबई इंडियंस ने आईपीएल जीता था तभी ट्रिपल एच ने टीम को बधाई देते हुए ट्वीट किया था और कहा था कि वो जल्द ही उनके लिए एक गिफ्ट भेजेंगे।

13 जुलाई को ट्रिपल एच ने ट्वीट कर बताया कि वो डब्लू डब्लू ई का खिताब उन्हें भेज रहे हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस के कैप्टन रोहित शर्मा को टैग करते हुए लिखा, मुंबई इंडियंस-रोहित शर्मा जैसा कि वादा किया था, डब्लू डब्लू ई का खिताब आपके लिए आ रहा है। बधाई।
बता दें कि डब्लू डब्लू ई चैम्पियनशिप की इस बेल्ट पर मुंबई इंडियंस का 'लोगो' भी लगा होगा। इस बार आईपीएल के सीजन में डब्लू डब्लू ई का भी फ्लेवर देखने को मिला था। गुजरात लायंस और दिल्ली डेयरडेविल्स के मैच से पहले Big E और kofi kingston की सुपरस्टार जोड़ी को गेस्ट पैनल के रूप में बुलाया गया था। उस दौरान आईपीएल में भारत के लिए डब्लू डब्लू ई को प्रमोट किया गया था।
 

Post a Comment

Powered by Blogger.