आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय क्रिकेट टीम बुधवार तड़के सुबह मुंबई एयरपोर्ट पहुंच गई। इस दौरान फैंस ने खिलाडि़यों का जबरदस्त स्वागत किया।
एयरपोर्ट पर फैंस ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाडि़यों का स्वागत इंडिया-इंडिया नारों के साथ किया। कई फैंस ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के पोस्टर भी ले रखे थे।
इस दौरान एयरपोर्ट पर खिलाडि़यों के माथे पर तिलक लगाया गया और पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने के लिए बधाई दी गई। बता दें कि हरमनप्रीत कौर, झूलन गोस्वामी, सुषमा वर्मा, स्मृति मंधाना, शिखा पांडे, पूनम राउत और दीपती शर्मा ने मुंबई पहुंची। वहीं, इनके अलावा अन्य खिलाड़ी बुधवार को दोपहर तक पहुंचेंगे।


