Technology Company Sony, XA1 Ultra, Launch, Price 29,990

निरंतर हो रहे नए-नए स्मार्टफोन्स के लॉन्चिंग ने सभी लोगो के दिलो को एक्साइटिंग से भर दिया है। जिन्हे खरीदने के लिए हर कोई उत्सुक है। अभी
टेक्नोलॉजी कंपनी सोनी ने अपनी एक्सपीरिया सीरीज का नया स्मार्टफोन एक्सपीरिया XA1 अल्ट्रा भारत में लॉन्च कर दिया है। यह हैंडसेट पिछले साल लॉन्च हुए एक्सपीरिया  XA1 का अपग्रेडेड वेरिएंट है।
यह फोन देशभर के सभी सोनी सेंटर और बड़े इलेक्ट्रॉनिक स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। सोनी एक्सपीरिया एक्सए1 अल्ट्रा को ब्लैक, व्हाइट और गोल्ड कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। कंपनी का यह नया फोन 29,990 रुपये में मिलेगा। सोनी एक्सपीरिया  XA1 अल्ट्रा में 6 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है।
फोन में 64-बिट मीडियाटेक हीलियो पी20 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है और 4 GB रैम है। इस स्मार्टफोन में 32 GB और 64 GB  इंटरनल स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 23 मेगापिक्सल का रियर और सेल्फी के लिए फ्रंट पर 16 मेगापिक्सल का कैमरा उपलब्ध करवाया गया है। फोन में 2700 MAH  की बैटरी है और यह एंड्रॉयड 7.0 नॉगट पर चलता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में LTE 4जी, GPRC, वाई-फाई, और ब्लूटूथ जैसे फीचर दिए गए हैं।
Powered by Blogger.