समस्तीपुर में बिजली विभाग का एक और बड़ा कारनामा देखने को मिला है. सरायरंजन प्रखंड के एक ढावा संचालक को जो बिजली बिल आया है उसे सुनकर आपके होश उड़ सकते हैं. बिजली विभाग ने ढावा संचालक को तकरीबन एक करोड़ रुपये का बिजली बिल भेजा है.
मामला समस्तीपुर जिला के सरायरंजन प्रखंड के मुसरी घरारी चौक का है. उपेंद्र साह, जो एक ढाबा संचालक हैं उन्हें बिजली विभाग ने 1 करोड़ 4 लाख रुपये का बिल थाम दिया है. जुलाई 2016 में ढाबा का बिल 25000 रुपये मिला था, जिसमें से 5000 रुपये जमा किया गया था.
उस समय बिल की गड़बड़ी की शिकायत की लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ. एक साल बाद एक करोड़ चालीस लाख से अधिक का बिल आ गया है. पीड़ित बिजली उपभोक्ता का बताना है कि विभाग को बार-बार शिकायत किया लेकिन कहीं से कोई सुनवाई नहीं हो रही है.
वहीं इलाके के लोगों ने बताया कि बिजली विभाग की ओर से इस तरह की गलती बहुत जगह किए गए हैं. लोग परेशान हैं. लोगों ने बिजली विभाग के इस कारनामे को आठवां अजूबा बताया. इस मामले को लेकर जब हम विभाग के अधिकारियों के पास गया तो कोई भी कुछ भी बताने से परहेज कर रहे थे.
Post a Comment
Post a Comment