Image result for अब TAX
अंग्रेजी अख़बार मिंट में छपी ख़बर के अनुसार भारत सरकार अगस्त 2017 से आपके फेसबुक-इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया खातों को खंगालना शुरू करने वाली है.


सरकार बैंक खातों समेत चल-अचल संपत्तियों और सोशल मीडिया पर आपकी जीवनशैली का खुलासा करने वाली पोस्टों से मिलान करेगी, ताकि खर्चो और आय के स्नेतों का मिलान किया जा सके.

Image result for अब TAX  सोशल मीडिया खातों

इस पूरी कवायद का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को कर ढांचे के दायरे में लाना है. मिंट के अनुसार नाम न बताने की शर्त पर एक अधिकारी ने कहा कि सोशल मीडिया स्कैनिंग से कर अधिकारियों को घरों या कार्यालयों पर बिना छापेमारी यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि क्या लोग थोड़ा बहुत कर चुकाकर सरकारी खजाने को चूना लगा रहे हैं.

फिलहाल क्रेडिट कार्ड खर्च, प्रापर्टी, स्टॉक निवेश, नकद खरीद और जमा का मौजूदा डाटा भी नए सिस्टम में भेज दिया जाएगा. सोशल मीडिया पर खर्च संबंधी गतिविधियों की पड़ताल से टैक्स से मिलान के बाद केंद्रीय टीम डाक या ईमेल से संदिग्ध नागरिकों को संदेश भेजेगी कि वे अपने टैक्स रिटर्न भरें.
Powered by Blogger.