देश के महान अंतरिक्ष वैज्ञानिक प्रोफेसर यूआर राव (Udupi Ramachandra Rao) का रविवार रात ढाई बजे निधन हो गया है। राव कई दिनों से बीमार चल रहे थे। दिल कि बीमारी के कारण वह कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी उनके निधन पर दुःख जताया और ट्विटर पर लिखा कि भारत के अंतरिक्ष प्रोग्राम में राव का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।
गौरतलब है कि यू आर राव के नेतृत्व में ही 1975 में देश के पहले भारतीय उपग्रह 'आर्यभट्ट' से लेकर 20 से अधिक उपग्रहों को डिजाइन किया गया था।

