देश में लगातार बढ़ रहे अत्याचार में लोग रिश्तों की मर्यादा दिन प्रति दिन लांघते जा रहे है। मां-बाप बच्चों को पाल कर अपने जीवन के लिए एक अच्छा भविष्य सोचते है लेकिन आज के युग में ऐसा होना  संभव नहीं लग रहा है। धनौरा को जाने वाले कच्चे मार्ग पर मिली वृद्घा के शव की शिनाख्त हुई। 
Related image
शव की पहचान निवासी मोहल्ला शेखजादगान जरीना खातून के रूप में हुई है। पुलिस ने अब तक की पड़ताल और शक के आधार पर वृद्धा के दो बेटों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। अभी उनके खिलाफा कोई ठोस साक्ष्य पुलिस को नहीं मिला है। अंदेशा जताया जा रहा है कि गृह क्लेश के चलते बेटों ने ही मां को मौत के घाट उतारा है। इस मामले में पुलिस साक्ष्य जुटा रही है। 
गुरुवार की दोपहर बाद धनौरा को जाने वाले कच्चे मार्ग पर स्थित जावेद के खेत में एक वृद्घा का शव मिला था। जिससे गांव में खलबली मच गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। लेकिन, शव की शिनाख्त नहीं हो पाने के कारण पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज लिया था। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। 
सुचना के मुताबिक पड़ताल के बाद गुरुवार देर रात को पुलिस ने शव की पहचान जरीना खातून (62) पत्नी इदवा निवासी मोहल्ला शेखजादगान के रूप में की थी। पुलिस ने बताया जरीना खातून के चार बेटे हैं । सबसे बड़ा नासिर दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। बाकी के तीनों बेटे साकिब, नाजिम और जाकिर मोहल्ले में रहकर मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। मां भी लोगों के कपड़े प्रेस कर परिवार के पालन पोषण में सहयोग देती थी। 
सूत्रों ने बताया कि आए दिन साकिब और जाकिर का मां से झगड़ा होता था। अब तक की छानबीन में पता चला है कि बुधवार को भी मां-बेटे में लड़ाई हुई थी। गृह क्लेश के तंग आकर वृद्घा यह कहकर घर से निकल गई थी कि मैं मरने जा रही हूं। इसके बाद उसका शव खेत किनारे मिला था। उसके गले में नाड़ा पड़ा था जिससे उसका गला घोंटा गया था। इस मामले में पुलिस ने मौका-ए-वारदात से साक्ष्य जुटाए हैं। कई और लोगों से पूछताछ की है। शक की सुईं दो बेटों की ओर गई तो पुलिस ने उन्हें भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 
पुलिस ने इस मामले में कहा है कि सभी सबूतों और गवाहों के आधार पर सारा शक दो बेटों पर ही जाता है लेकिन मामले का अभी पूरा खुलासा न होने पर अभी कोई गिरफ्तारी नहीं की है। पुलिस जल्द इस मामले का पूरा खुलासा करने पर जुटी है। 
Powered by Blogger.