जांलधरः जांलधर पुलिस के सीअाईए सटाफ ने एक करोड़ को अंतरराष्ट्रीय कीमत की 200 ग्राम हेरोइन सहित एक औरत को गिरफ्तार किया है।
अारोपी महिला की पहचान संदीप कौर उर्फ सोनिया पत्नी सुंदिर कुमार वासी नवाशहर से हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने सोनिया को गुजरेवाल फाटक से गिरफ्तार किया है।
अारोपी महिला पहले भी नशे के मामले में जेल जा चुकी हैं और अभी वह जमानत पर अाई हुई थी। सोनिया का पति पहले भी नशे के मामले में जेल में बंद है।