माना जाता है कि सावन के महीने में यदि किसी शिव भक्त को नाग-नागिन के दर्शन हो जाएं तो उनका भाग्य खुल जाता है। यहां तक की नाग के जोड़े या सिर्फ नाग दिखने के बाद उसे दूध भी पिलाते हैं।
हाल ही में ऐसा ही एक वाकया देखने को मिला है जब सावन के इस महीने में भगवान शिव के अवतार सांप ने दर्शन दिए हैं।
छत्तीसगढ़ के अमेरा गांव में समीप ग्राम पंचायत बिनोरी में श्रावण माह के गत दिन शुक्रवार को सरपंच रजन संतराम साहू के निवास में तुलसी चौरा के पास काला नाग देखा गया।
नाग के दर्शन के लिए लगभग 500 पुरुष-महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित थे, जिसके पश्चात् भाजपा युवा मोर्चा मंडल पलारी के अध्यक्ष सनकुमार साहू ने पलारी के सपेरों को बुलाकर पकड़वाया तथा दूर निर्जन स्थान पर छोड़ दिया गया।
इससे पहले भी हरियाणा के झज्झर में डिफेंस कॉलोनी में एक घर के करीब नाग-नागिन का जोड़ा नाचते हुए दिखाई दिया था। वहां भी नाग नागिन के इस जोड़े को नाचता हुआ देख आसपास के कई लोगों और तमाशबीनों का जमावड़ा लग गया।
लोगों की भीड़ से बेखबर नाग नागिन का ये जोड़ा करीब आधे घंटे नाचता रहा। इस दौरान वहां मौजूद कुछ स्थानीय लोगों ने मोबाइल कैमरे से नाग नागिन के इस नृत्य का वीडियो भी शूट कर लिया।