न्यूजीलैंड की टीम 4 बार वुमन्स वर्ल्ड कप फाइनल खेल चुकी है। 1993, 1997 और 2009 में वो रनरअप थी। वहीं 2000 में विनर थी।

Image result for वुमन्स वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत, न्यूजीलैंड को 186 रन से हराया

ICC वुमन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप के 27वें मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 186 रन से हराते हुए सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया। मैच में भारत ने पहले खेलते हुए 7 विकेट पर 265 रन बनाए थे, जवाब में न्यूजीलैंड की टीम टारगेट का पीछा करते हुए 25.3 ओवर में 79 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से राजेश्वरी गायकवाड़ ने करियर बेस्ट बॉलिंग करते हुए 5/15 विकेट लिए। 

ऐसे गिरे न्यूजीलैंड के विकेट...


Image result for वुमन्स वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत, न्यूजीलैंड को 186 रन से हराया


- टारगेट का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही और दूसरे ओवर में ही उसका पहला विकेट गिर गया।

- 1.1 ओवर में शिखा पांडेय ने सुजी बेट्स (1) को वेदा के हाथों कैच करा दिया। इस वक्त टीम का स्कोर केवल 5 रन था।

- स्कोर में 2 रन और जुड़े थे कि दूसरा विकेट भी गिर गया। तीसरे ओवर की आखिरी बॉल पर झूलन गोस्वामी ने अपनी ही बॉल पर रशेल प्रीस्ट (5) को कैच करते हुए न्यूजीलैंड का दूसरा विकेट गिरा दिया।

- 10.3 ओवर में दीप्ति शर्मा ने केटी मार्टिन (12) को हरमन के हाथों कैच कराते हुए तीसरा विकेट गिराया। इस वक्त स्कोर 27 रन था।

- चौथा विकेट सैथरवेट (26) का रहा। जो 17.1 ओवर में गायकवाड़ की बॉल पर शिखा वर्मा को कैच दे बैठीं।

- दीप्ति शर्मा ने 18.2 ओवर में पर्किंस (1) को बोल्ड करते हुए न्यूजीलैंड का पांचवां विकेट गिराया। छठा विकेट डिवाइन का रहा। जो 19.4 ओवर में गायकवाड़ की बॉल पर शर्मा को कैच दे बैठीं।

- सातवां विकेट हेन्ना रोव (4) का रहा। जिन्हें गायकवाड़ ने बोल्ड कर दिया। आठवां विकेट मैडी ग्रीन (5) का रहा। जो 22.3 ओवर में पूनम की बॉल पर गोस्वामी को कैच दे बैठीं।

ऐसी रही थी टीम इंडिया की इनिंग


Image result for हरमन ने बनाए 60 रन

- भारत की इनिंग के दौरान कप्तान मिताली राज ने जबरदस्त बैटिंग करते हुए 109 रन बनाए। उनके अलावा वेदा कृष्णमूर्ति ने 70 और हरमनप्रीत कौर ने 60 रन बनाए।

- मैच में भारतीय महिलाओं ने आखिरी 60 बॉल पर 90 रन बनाए। जो भी टीम ये मैच जीतेगी वो सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।
ऐसे गिरे थे भारत के विकेट

Image result for वुमन्स वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत, न्यूजीलैंड को 186 रन से हराया
- टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और चौथे ओवर में ही पहला झटका लग गया।
- 3.5 ओवर में ली ताहुहु की बॉल पर पूनम राउत (4) को केटी मार्टिन ने कैच कर लिया। इस वक्त टीम का स्कोर केवल 10 रन था।

- दूसरा विकेट स्मृति मंधाना (13) का रहा। जो 7.4 ओवर में 21 के स्कोर पर हेन्ना रोव की बॉल पर बोल्ड हो गईं।

- तीसरे विकेट के लिए न्यूजीलैंड की टीम को काफी इंतजार करना पड़ा। हरमनप्रीत (60) आउट होने वाली तीसरी प्लेयर रहीं।

- हरमन 35.1 ओवर में कास्पेरेक की बॉल पर उन्हीं को कैच दे बैठीं। इस वक्त टीम का स्कोर 153 रन था।

- एक रन बाद ही टीम का चौथा विकेट भी गिर गया। जब रोव की बॉल पर दीप्ति शर्मा (0) को प्रीस्ट ने कैच कर लिया।

- आखिरी ओवर में तीन विकेट गिरे। पांचवां विकेट मिताली राज (109) का रहा।

- छठे विकेट के रूप में वेदा कृष्णमूर्ति (70) आउट हुईं। शिखा पांडेय (0) मैच की आखिरी बॉल पर आउट हुईं।
मिताली ने लगाई सेन्चुरी


Related image
- इस मैच में भारतीय कप्तान मितानी राज ने शानदार बैटिंग करते हुए सेन्चुरी लगाई। वे 123 बॉल पर 109 रन बनाकर आउट हुईं।

- मिताली ने अपने 100 रन 116 बॉल पर पूरे किए थे। ये उनके वनडे करियर की छठी वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली सेन्चुरी रही।
- तीसरे विकेट के लिए उन्होंने हरमन के साथ मिलकर 165 बॉल पर 132 रन और पांचवें विकेट के लिए वेदा कृष्णमूर्ति के साथ 78 बॉल पर 108 रन जोड़े।
वेदा कृष्णमूर्ति ने बनाए 70 रन


Related image
- वेदा ने इस मैच में काफी तेज बैटिंग करते हुए वनडे करियर की छठी हाफ सेन्चुरी लगाई।

- उन्होंने 45 बॉल पर 70 रन बनाए। जिसमें 7 चौके और 2 सिक्स भी लगाए। फिफ्टी पूरी करने के लिए उन्होंने 34 बॉल खेली थीं।
हरमन ने बनाए 60 रन


Image result for हरमन ने बनाए 60 रन
- मैच में हरमनप्रीत कौर ने भी शानदार बैटिंग करते हुए फिफ्टी लगाई। वे 90 बॉल पर 60 रन बनाकर आउट हुईं।

- ये उनके वनडे करियर की नौवीं फिफ्टी रही। उन्होंने अपने 50 रन 82 बॉल पर पूरे किए थे।

- आउट होने से पहले उन्होंने कप्तान मिताली के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 132 रन की पार्टनरशिप की।
तीन टीम कर चुकी हैं क्वालिफाई
- टूर्नामेंट में बेहद शानदार शुरुआत करने के बाद पिछले दो मैचों में मिली हार से टीम इंडिया मुश्किल में है। भारतीय टीम 8 प्वॉइंट के साथ चौथी पोजिशन पर है, वहीं न्यूजीलैंड की टीम 7 प्वॉइंट्स के साथ पांचवीं पोजिशन पर है।

- प्वॉइंट्स टेबल में कीवी टीम भले ही भारत से एक पोजिशन नीचे है, लेकिन उसके पास भी सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका बना हुआ है।
- इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीम पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है। भारत और न्यूजीलैंड में से जो भी टीम जीतेगी वो चौथी सेमीफाइनलिस्ट होगी।
- भारतीय टीम ने इस वर्ल्डकप में अबतक 6 मैच खेले हैं, जिनमें से चार मैच उसने जीते और दो में उसे हार मिली। वहीं न्यूजीलैंड ने भी 6 मैच खेले हैं, इनमें से 3 में वो जीती और दो में हार गई। 1 मैच का कोई रिजल्ट नहीं निकल सका।
चार बार की फाइनलिस्ट है न्यूजीलैंड
- न्यूजीलैंड की टीम चार बार वुमन्स वर्ल्ड कप का फाइनल खेल चुकी है। 1993, 1997 और 2009 में वो रनरअप रही थी। वहीं 2000 में उसने ऑस्ट्रेलिया को हराकर ये खिताब जीता था।
-
 भारतीय टीम ने 2005 में केवल एक बार फाइनल खेला, जिसमें उसे ऑस्ट्रेलिया ने 98 रन से हरा दिया था।
ऐसा है दोनों टीमों का रिकॉर्ड
- भारत और न्यूजीलैंड की महिला टीमों के बीच वनडे हिस्ट्री में 44 मैच हुए हैं, जिनमें से भारत ने 16 मैच जीते और 27 मैच हारे हैं। 1 मैच टाई रहा है।
- वुमन्स वर्ल्ड कप की हिस्ट्री में दोनों टीमों के बीच 11 मैच हुए हैं, इनमें से केवल 1 मैच ही टीम इंडिया जीत सकी, वहीं 9 
मैच उसने हारे हैं। 1 मैच टाई रहा।
टीम इंडिया का स्कोर बोर्डः
बैट्समैनरनबॉल46
स्मृति मंधानाबो. रोव132420
पूनम राउतकै. मार्टिन बो. ताहुहु41100
मिताली राजकै. सैथरवेट्स बो. कास्पेरेक109123110
हरमनप्रीत कौरकै. & बो. कास्पेरेक609070
दीप्ति शर्माकै. प्रीस्ट बो. रोवे0700
वेदा कृष्णमूर्तिरन आउट704572
सुषमा वर्मानॉट आउट0000
शिखा पांडेयकै. सेथरवेट्स बो. कास्पेरेक0100

Post a Comment

Powered by Blogger.