Jio Summer Surprise Dhan Dhana Dhan Offers End but free continuous - Gadgets News in Hindi

रिलायंस जियो एक के बाद एक धमाका कर सभी को चौंका रहा है। एक बार फिर जियो ने अपने यूर्जस को तोहफा दिया है। रिलायंस जियो कस्टमर्स जो जियो के समर सरप्राइज ऑफर का इस्तेमाल कर रहे थे उनके लिए ये खबर राहत देने वाली है। दरअसर समर सरप्राइज ऑफर की समय सीमा खत्म होने के बावजूद भी आपके फोन पर फ्री सर्विस जारी रहेगी।आपको बता दें कि मार्च से शुरू किया रिलायंस जियो का ये ऑफर अब खत्म हो चुका है। जो यूजर्स धन धना धन ऑफर का इस्तेमाल कर रहे थे उनके फोन पर फ्री ऑफर्स खत्म हो चुके हैं, जबकि कई यूजर्स के फोन पर ये ऑफर खत्म होने वाले हैं, लेकिन जिन यूजर्स की सिम पर समर सरप्राइज ऑफर एक्टिव था उनके लिए ये ऑफर जारी रहेगी।

जारी रहेगी सर्विसजियो के समर सरप्राइज ऑफर का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के नबंर पर भले ही ये ऑफर खत्म हो गया हो, लेकिन उनके नबंर पर फ्री सर्विस चलती रहेगी। समर सरप्राइज ऑफर के तहत लोगों को 303 रुपए में तीन महीने के लिए फ्री कॉलिंग और फ्री 4जी इंटरनेट की सुविधा मिली थी।

Jio Summer Surprise Dhan Dhana Dhan Offers End but free continuous - Gadgets News in Hindi

अप्रैल में शुरू हुआ ये ऑफर जून में खत्म हो गया, लेकिन आपने रिचार्ज के लिए जो पैसे खर्च किए थे वो जुलाई के लिए थे। यानी की जून में समर सरप्राइज ऑफर खत्म होने के बाद आपके नबंर पर अब 303 रुपए वाला प्लान एक्टिव हो गया।

पता करें प्लानअगर आप ये जानना चाहते हैं कि आपके फोन पर ये ऑफर शुरू हुआ कि नहीं तो ये बेहद आसान है। आपको माईजियो ऐप के होम पेज पर ही पता चल जाएगा कि आपके फोन पर समर सरप्राइज ऑफर चालू है या फिर धन धना धन ऑफर। ऐस को अपटेड करते ही आपके ऐप के होम पेज पर आपके प्लान की जानकारी आ जाएगी।


Powered by Blogger.